Move to Jagran APP

झारखंड के 12 जिलों से IAF में कमांडो के लिए 60 युवाओं का चयन Dhanbad News

IAF में गरूड़ कमांडो के लिए 60 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।सभी रांची बोकारो लातेहार सिमडेगा पलामू हजारीबाग लोहरदगा चतरा दुमका गिरिडीह सरायकेला व रामगढ़ के रहने वाले हैं।

By mritunjayEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 09:54 AM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 09:54 AM (IST)
झारखंड के 12 जिलों से IAF में कमांडो के लिए 60 युवाओं का चयन Dhanbad News
झारखंड के 12 जिलों से IAF में कमांडो के लिए 60 युवाओं का चयन Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। भारतीय वायुसेना में गरुड़ कमांडो की सीधी भर्ती के लिए धनबाद में आयोजित समायोजन परीक्षा और डायनेमिक फैक्टर टेस्ट में 742 अभ्यर्थियों ने रविवार को लिखित परीक्षा दी। इसमें से 60 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसमें रांची, बोकारो, लातेहार, सिमडेगा, पलामू, हजारीबाग, लोहरदगा, चतरा, दुमका, गिरिडीह, सरायकेला व रामगढ़ के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।

loksabha election banner

नजारत उप समाहर्ता सह कार्यपालक दंडाधिकारी अजफर हसनैन ने बताया कि उपायुक्त अमित कुमार के निर्देश पर जिला प्रशासन के इस आयोजन के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। उन्होंने परीक्षा केंद्र का जायजा भी लिया। भारतीय वायुसेना के कमांडिंग ऑफिसर रवि अहलावत ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों का तीन माह के बाद उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा। अब दूसरे चरण में 27 व 28 अगस्त 2019 को धनबाद में ही धनबाद, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, कोडरमा, खुंटी, पाकुड़ और साहेबगंज जिलों के अभ्यर्थियों के लिए बहाली रैली व टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.