Move to Jagran APP

चंडीगढ़ स्पेशल मालगाड़ी को रोक यात्रियों को चढ़ाया, धनबाद से गोमो तक के पांच स्टेशन मास्टर निलंबित Dhanbad News

गार्ड विनोद कुमार भूली के स्टेशन मास्टर एसके सिन्हा तेतुलमारी के ब्रजेश कुमार और मृत्युंजय कुमार निचितपुर के सरोज कुमार और मतारी के एसके बनर्जी को निलंबित किया गया है।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 24 Mar 2020 05:07 PM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2020 05:07 PM (IST)
चंडीगढ़ स्पेशल मालगाड़ी को रोक यात्रियों को चढ़ाया, धनबाद से गोमो तक के पांच स्टेशन मास्टर निलंबित Dhanbad News
चंडीगढ़ स्पेशल मालगाड़ी को रोक यात्रियों को चढ़ाया, धनबाद से गोमो तक के पांच स्टेशन मास्टर निलंबित Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। Coronavirus के साइड इफैक्ट का शिकार धनबाद रेल मंडल के पांच स्टेशन मास्टर और एक गार्ड हो गए हैं। धनबाद रेल मंडल प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांचों को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए स्टेशन मास्टरों में धनबाद से लेकर गोमो स्टेशन तक के शामिल हैं। इस कार्रवाई से रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी सहम गए हैं।

loksabha election banner

दरअसल, Coronavirus के संक्रमण और प्रसार को रोकने के लिए रेलवे ने 31 मार्च तक यात्री ट्रेनों का परिचालन रोक दिया है। झारखंड सरकार ने भी 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा कर रखी है। इस कारण आम और खास लोगों के समक्ष एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना कठिन हो गया है। मंगलवार को चंडीगढ़ स्पेशल मालगाड़ी को धनबाद रेल मंडल के प्रखानखांता स्टेशन पर रोक यात्रियों को चढ़ाया गया। इसी आरोप में छह रेल कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें धनबाद से गोमो तक के पांच स्टेशन मास्टर और एक गार्ड शामिल हैं जिनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई हुई है।

45 वैगन के साथ चंडीगढ़ जा रही मालगाड़ी को प्रधानखंता में धनबाद के गार्ड विनोद कुमार ने रिसीव किया। वहां से खुलने के बाद मालगाड़ी को धनबाद में रोक दिया गया। दोपहर 1.24 से 1.28 तक मालगाड़ी रुकी जिसपर कई लोग सवार हो गए। मामले की शिकायत मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया। विभागीय अधिकारी ने तत्काल सभी 6 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया।

इन्हें किया गया सस्पेंड

गार्ड विनोद कुमार मुख्यालय धनबाद, स्टेशन मास्टर भूली एसके सिन्हा, स्टेशन मास्टर तेतुलमारी ब्रजेश कुमार और मृत्युंजय कुमार, स्टेशन मास्टर निचितपुर सरोज कुमार, स्टेशन मास्टर मतारी एसके बनर्जी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.