Move to Jagran APP

गिरिडीह व हजारीबाग के 41 मजदूर सउदी अरब में फंसे

एलएनटी कंपनी में नौकरी की आस लेकर सउदी अरब गए गिरिडीह एवं हजारीबाग के 41 मजदूर फंस गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Jun 2018 04:25 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jun 2018 04:25 PM (IST)
गिरिडीह व हजारीबाग के 41 मजदूर सउदी अरब में फंसे
गिरिडीह व हजारीबाग के 41 मजदूर सउदी अरब में फंसे

जागरण संवाददाता, धनबाद : एलएनटी कंपनी में नौकरी की आस लेकर सउदी अरब गए गिरिडीह एवं हजारीबाग के 41 मजदूर कंपनी व एजेंट की धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। वे सउदी अरब के रियाद शहर में फंसे हैं। कंपनी ने मजदूरों को आठ महीने से वेतन नहीं दिया। दो वक्त का खाना भी इनको नहीं मिल रहा है। एक ही कमरे में सभी 41 मजदूरों को जानवरों की तरह रखा गया है। लाचार मजदूरों ने वीडियो जारी कर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से इंसाफ एवं वतन वापसी की गुहार की है। वीडियो प्रवासी मजदूरों के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता बगोदर निवासी सिकंदर अली को भेजा गया है। सिकंदर ने सुषमा स्वराज से हस्तक्षेप करने की अपील की है। बताया कि एलएनटी कंपनी के बजाय उन्हें अरबियन टीम्स कांट्रे¨क्टग इस्टेब्लिसमेंट(एटीसी) में नौकरी देकर धोखा दिया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.