Move to Jagran APP

दुनिया में भूखे पेट सोते 80 करोड़ लोग, यूएनओ का 2030 तक गरीबी हटाने का लक्ष्य Dhanbad News

करोड़ों लोगों का भूखे पेट सोना मानवता के लिए शर्मनाक है। पूरी दुनिया को मिलकर भूख से लड़ाई लड़नी है। एक भी व्यक्ति अगर भूखे सोता है तो यह दुनिया के लिए दुखद है।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 12:51 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 12:51 PM (IST)
दुनिया में भूखे पेट सोते 80 करोड़ लोग, यूएनओ का 2030 तक गरीबी हटाने का लक्ष्य Dhanbad News
दुनिया में भूखे पेट सोते 80 करोड़ लोग, यूएनओ का 2030 तक गरीबी हटाने का लक्ष्य Dhanbad News

गोविंदपुर, जेएनएन। लायंस के पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर विष्णु बाजोरिया ने कहा कि दुनिया भर में अभी भी 80 करोड़ लोग भूखे पेट सोते हैं। इनमें करोड़ों भारतीय भी हैं। यूएनओ ने 2030 तक गरीबी हटाने का लक्ष्य रखा है। भरपेट भोजन अच्छी शिक्षा और अच्छी स्वास्थ्य सेवा सभी को उपलब्ध कराना है।

loksabha election banner

बाजोरिया ने रविवार को यहां गोविंदपुर लायंस क्लब के 42वें चार्टर समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि करोड़ों लोगों का भूखे पेट सोना मानवता के लिए शर्मनाक है। पूरी दुनिया को मिलकर भूख से लड़ाई लड़नी है। एक भी व्यक्ति अगर भूखे सोता है तो यह दुनिया के लिए दुखद है। जिला पाल संजीव पोद्दार ने कहा कि भारत में अभी भी केवल 16  प्रतिशत महिलाओं को ही मासिक धर्म के दौरान सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध होता है। जबकि उत्पादन आवश्यकता का मात्र 30 प्रतिशत होता है। नैपकिन नहीं होने से महिलाओं को कई तरह की बीमारियां हो रही हैं।

अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष एसके राय एवं संचालन एमएल शर्मा तथा सोमनाथ पूर्ति ने किया। सचिव रोशन अग्रवाल ने अब तक की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कोषाध्यक्ष सतीश सरिया ने बजट प्रस्तुत किया। मौके पर उप जिलापाल राजीव रंजन, पूर्व जिला पाल इंद्रमोहन मेनन व आरपी सरिया, विश्वभर विश्वकर्मा, सुरेश सरिया, डॉ. आरआर अग्रवाल, केडीएन आजाद, अनुराग प्रदीप आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.