Move to Jagran APP

पूर्व विधायक सूर्यदेव सिंह की 29वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

झरिया झरिया कतरास मोड़ स्थित सूर्यदेव सिंह चौक व जनता मजदूर संघ में सोमवार को झरिया के पूर्व विधायक व जनता मजदूर संघ के संस्थापक सूर्यदेव सिंह की 29वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Jun 2020 03:40 AM (IST)Updated: Tue, 16 Jun 2020 06:15 AM (IST)
पूर्व विधायक सूर्यदेव सिंह की 29वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
पूर्व विधायक सूर्यदेव सिंह की 29वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

झरिया : झरिया कतरास मोड़ स्थित सूर्यदेव सिंह चौक व जनता मजदूर संघ में सोमवार को झरिया के पूर्व विधायक व जनता मजदूर संघ के संस्थापक सूर्यदेव सिंह की 29वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर स्व. सूर्यदेव की प्रतिमा व कार्यालय में तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जमसं कार्यालय में स्व. सूर्यदेव सिंह की पत्नी पूर्व विधायक कुंती देवी, पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह, सिद्धार्थ गौतम, पुत्री किरण सिंह, इंदु देवी सहित परिवार के लोगों ने पहले उनकी तस्वीर व प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। दोपहर में सांसद पशुपतिनाथ सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सिद्धार्थ गौतम हर आनेवाले से व्यक्तिगत रूप से मिल रहे थे। मौके पर अखिलेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विष्णु त्रिपाठी, पार्षद सुमन अग्रवाल, संजय यादव, रामप्रसाद महतो, स्वरूप भट्टाचार्य, सपन मजूमदार, उमेश यादव, महंत पांडेय, दिलीप आडवाणी, उपेंद्र विश्वकर्मा, बाबू जेना, छोटू सिंह, रंजीत रवानी,मनीष सिंह, रिकू शर्मा, अवध बिहारी, गीता सिंह, प्रदीप सिन्हा, जेएन सिंह, धर्मपुरी, हरेराम सिंह, अक्षय यादव, रविद्र सिंह, दिनेश सिंह, श्रवण राम, संजय अग्रवाल आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कतरास मोड़ कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन कर लगभग 35 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं परिवार के सदस्यों ने पौधारोपण किया। .. चौदह वर्ष की उम्र में रोजगार की तलाश में ग्रामीण इलाके से निकल कर कोयलांचल पहुंचे। एक ही दशक में वह लोगों के प्रिय व मदजूदों के मसीहा बन बैठे। कोयलांचल की राजनीति दिल्ली की गलियों तक इनकी धमस बन चुकी थी। जिदगी में किसी से कभी भी हार नही मानने वाले सूर्यदेव सिंह भी अंत में जिदगी से हार गए। सूर्यदेव सिंह आरा से लोक सभा का चुनाव लड़े थे। उसके बाद अपनी जन्म भूमि गोनिया छपरा जा कर अपने भाई विक्रमा सिंह को चुनाव लड़ रहे थे। 15 जून 1991 को ह्दयगति रूक जाने से मजदूरों के मसीहा सभी को छोड़ कर चल बसे थे। .. शारीरिक दूरी का पालन करते हुए दिया श्रद्धाजंलि: पूरे देश में लॉक डाउन लगा हुआ है। वही हर वर्ष 15 जून को सूर्यदेव सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर झरिया के कतरास मोड़ में कार्यकर्ताओं का हुजूम लगा रहता था। सैंकड़ों लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था किया जाता था। वही लॉक डाउन की वजह से इस वर्ष कतरास मोड़ स्थित सूर्यदेव सिंह की प्रतिमा में कुछ ही लोग देखे गए। वही मजदूर व कार्यकर्ता शारीरिक दूरी का पालन करते हुए प्रतिमा व तस्वीर में श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दे अपने घर की और रवाना हो गए। .. इस वर्ष पहली बार इस तरह से पुण्यतिथि बनाया गया है। पिछले 28 साल से लगातार मजदूर भाई यहां आते थे। भोजन करते थे। इस वर्ष कोरोना वायरस को लेकर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अपने अपने कार्यालय में पुण्यतिथि बनाया गया है। वीडियों कॉलिग से कई लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दिया गया। जिस तरह मजदूरों की सेवा हमारा परिवार करता आ रहा है। उसे आगे भी उसे कायम रखेंगे। झरिया वासियों की रह दुख में हमारा परिवार उसके साथ है। रागिनी सिंह, भाजपा नेत्री

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.