Move to Jagran APP

खरमास खत्म होते ही धनबाद महिला थाना में बजा प्रेम विवाह का बाजा, 'अतिथि सत्कार' में पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने

Dhanbad Love Story धनबाद महिला थाना में मंगलवार को प्रेम विवाह का दंगल देखने को मिला। प्रेम में घर छोड़कर भागा जोड़ा शादी करने के बाद पहुंचा। यहां लड़की और लड़के के स्वजन पहुंच गए। दोनों खेमों के बीच हंगामा हो गया। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने कंट्रोल किया।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 02:56 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 03:10 PM (IST)
खरमास खत्म होते ही धनबाद महिला थाना में बजा प्रेम विवाह का बाजा, 'अतिथि सत्कार' में पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने
धनबाद महिला थाना में भिड़ते प्रेमी-प्रेमिका के स्वजन ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता धनबाद। खरमास खत्म होने के बाद शादियों का सीजन शुरू हो गया है। घरवालों की मर्जी से शादी करने के अलावा कई लोग ऐसे भी हैं जो प्रेम विवाह कर रहे हैं। ऐसा ही एक जोड़ा मंगलवार को शादी कर धनबाद महिला थाना में पहुंचा। इसके बाद थाना में जमकर हंगामा हो गया। लड़की और लड़के के स्वजन आपस में भिड़ गए। लड़की के स्वजनों ने लड़के पर 50 हजार रुपये के साथ लड़की को घर से भगा ले जाने का आरोप लगाया है। हालांकि लड़की ने स्वजनों के आरोप से इन्कार किया है। दोनों पक्षों को नियंत्रित करने में कड़ाके की इस ठंड के माैसम में पुलिस के पसीने छूट गए।

loksabha election banner

 

यह है मामला

महिला थाना प्रभारी कुमारी विशाखा ने बताया कि जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा निवासी पूजा और आकाश का पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। पूजा के घर वाले राजी नहीं थे। इस पर पांच जनवरी को पूजा ने बिना घर वालों की मर्जी के आकाश से शादी कर ली। इस बात की जानकारी पूजा के परिजनों को लगी तो वे आगबबूला हो गए। पूजा के परिजनों ने कई आरोप लगाते हुए आकाश के खिलाफ महिला थाना में शिकायत की। पूजा के परिजनों ने अपनी शिकायत में कहा है कि परिवार वालों की गैरहाजरी में आकाश, पूजा को घर से बहला फुसलाकर भगा ले गया। यहीं नहीं घर मे रखे 50 हजार के गहने और अन्य जरूरी कागजात भी लेकर चला गया। 5 जनवरी से लापता प्रेमी जोड़े 18 जनवरी मंगलवार को महिला थाना पहुंचे। जहां लड़की के घर वाले दोनों का पहले से इंतजार कर रहे थे। लड़के के घरवाले भी पहुंच गए। दोनों के बीच हंगामा शुरू हो गया। 

पूजा ने परिवार के आरोपों को नकारा

पूजा ने अपने घरवालों के आरोप से इन्कार किया है। उसने अपनी मर्जी से आकाश के साथ शादी की है। यह लोग झूठे आरोप आकाश पर लगा रहे हैं। आकाश का कहना है कि घर पर पूजा के परिजनों ने उन दोनों के साथ मारपीट करने के लिए गुंडे भी भेजे थे।

दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। बालिग होने के चलते दोनों की शादी मान्य होगी। अपनी मर्जी से साथ रह सकते हैं। दोनों के स्वजनों को समझाने की कोशिश की जा रही है। 

-कुमारी विशाखा, थाना प्रभारी, धनबाद महिला थाना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.