Move to Jagran APP

विवेकानंद जयंती मनाने को लेकर बढ़ा विवाद, सिंदरी कॉलेज और आरएसपी कॉलेज के प्राचार्य पर उखड़े छात्र संगठन

विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कॉलेजों में विवेकानंद जयंती मनाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसे लेकर मार्क्सवादी छात्र फेडरेशन और झारखंड छात्र मोर्चा ने सिंदरी कॉलेज और आरएसपी कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

By Atul SinghEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 05:57 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 05:57 PM (IST)
विवेकानंद जयंती मनाने को लेकर बढ़ा विवाद, सिंदरी कॉलेज और आरएसपी कॉलेज के प्राचार्य पर उखड़े छात्र संगठन
झारखंड छात्र मोर्चा ने सिंदरी कॉलेज और आरएसपी कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

जागरण संवाददाता, धनबाद : विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कॉलेजों में विवेकानंद जयंती मनाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसे लेकर मार्क्सवादी छात्र फेडरेशन और झारखंड छात्र मोर्चा ने सिंदरी कॉलेज और आरएसपी कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

loksabha election banner

सोमवार को विश्वविद्यालय खुलते ही दोनों छात्र संगठनों ने वहां पहुंच कर विरोध जताया और कालेज प्राचार्य को बर्खास्त करने की मांग भी कर दी। मार्क्सवादी छात्र फेडरेशन और झारखंड छात्र मोर्चा से जुड़े छात्रों का कहना है कि 12 जनवरी को सिंदरी कॉलेज और आरएसपी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से विवेकानंद जयंती मनाया गया। आयोजन की अगवानी कालेज के प्राचार्य ने की और इसके माध्यम से शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक माहौल बनाने का प्रयास किया गया। दोनों कॉलेज प्राचार्य ने विद्यार्थी परिषद के प्रवक्ता के तौर पर कार्यक्रम का आयोजन कराया। यदि दोनों प्राचार्य पर कार्रवाई कर उन्हें बर्खास्त नहीं किया गया तो छात्र संगठन इसका पूरजोर विरोध करेंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को इसके लिए मांग पत्र भी सौंपा है। मौके पर मार्क्सवादी छात्र प्रदर्शन के जिला अध्यक्ष विशाल महतो, सचिव लालचंद मंडल, उपाध्यक्ष दिलीप महतो, रोहित कुमार महतो व झारखंड छात्र मोर्चा के विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष कुश महतो, गणेश महतो समेत अन्य शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.