Move to Jagran APP

Saint Shiromani Jalaram Bapa: श्री जलाराम भक्ति मंडल ट्रस्ट ने मनाया 221वां जन्मोत्सव, महिलाओं ने किया पारंपारिक भजन-कीर्तन

समिति के अध्यक्ष नितिन भट्ट ने बताया कि शास्त्री नगर स्थित जलाराम मंदिर में मुख्य यजमान अंबिका पाठक ने विधिवत पूजा अर्चना की। जलाराम महिला भजन मंडल की सदस्यों ने मंदिर में जलाराम बापा के पारंपारिक भजन एवं कीर्तन किया।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 05:10 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 05:10 PM (IST)
Saint Shiromani Jalaram Bapa: श्री जलाराम भक्ति मंडल ट्रस्ट ने मनाया 221वां जन्मोत्सव, महिलाओं ने किया पारंपारिक भजन-कीर्तन
संत शिरोमणि श्री जलाराम बापा का 221 वां जन्मोत्सव मनातीं महिलाएं।

धनबाद, जेएनएन। श्री जलाराम भक्ति मंडल ट्रस्ट ने संत शिरोमणि श्री जलाराम बापा का 221 वां जन्मोत्सव शनिवार को सादगीपूर्ण किंतु गरिमामयी भक्तिभाव एवं सेवकार्यभाव के साथ मनाया। वैश्विक महामारी कोरोना के प्रकोप एवं जिला प्रशासन के दिशा निर्देश को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष शोभा यात्रा और महाप्रसाद का आयोजन नहीं किया गया।

loksabha election banner

समिति के अध्यक्ष नितिन भट्ट ने बताया कि शास्त्री नगर स्थित जलाराम मंदिर में मुख्य यजमान अंबिका पाठक ने विधिवत पूजा अर्चना की। जलाराम महिला भजन मंडल की सदस्यों ने मंदिर में जलाराम बापा के पारंपारिक भजन एवं कीर्तन किया। इसके बाद केक काटकर जलाराम बापा का जन्मोत्सव मनाया गया। दर्शन करने के लिए आए हुए भक्तों को जलाराम बापा का प्रिय सुखड़ी और गठिया का प्रसाद दिया गया। संध्या महिलाओं ने मिलकर सामूहिक आरती और भजन कीर्तन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नितिन भट्ट, परेश कुमार ठक्कर, कमलेश त्रिवेदी, जयेश रावल, दीपेश धनानी, भरत दोशी, शैलेश पंड्या, पियूष वेगड़, योगेश जोशी, वरूण सामरानी, दिनेश ठाकर, महेन्द्र राठौड़, महिला मंडल की लक्ष्मी ठक्कर, शोभना ठक्कर, स्वाति ठक्कर, हंसा धनानी, रेखा धनानी, इंदु त्रिवेदी, जयश्री ठाकर, शीतल ठक्कर, रीना त्रिवेदी, हिना सोलंकी सहित सभी सदस्यों ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.