Railways Alert: एक नवंबर तक बोकारो-आसनसोल सवारी गाड़ी रद, झारखंड-बिहार की कई ट्रेनें भी प्रभावित; जानिए वजह
Railways Alert 30 को चंद्रपुरा महुदा होकर चलेगी रांची हावड़ा इंटरसिटी रांची से हावड़ा जाने वाली 02196 रांची हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस 30 अक्टूबर को बदले रूट से चलेगी। मौजूदा रूट के बजाय रेलवे ने इस ट्रेन को चंद्रपुरा महुदा आद्रा और मेदिनीपुर होकर चलाने की घोषणा की है।
जागरण संवाददाता, धनबाद। 26 अक्टूबर से झारखंड और बंगाल की कई ट्रेनें प्रभावित होने वाली हैं। इनमें कई ऐसी ट्रेनें हैं जिन्हें 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक रद्द कर दिया गया है।साथ ही कुछ ट्रेनें ऐसे भी हैं जो 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक अपने गंतव्य के बजाय बीच रास्ते तक ही जाएगी और वहीं से वापस लौटेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से बताया गया है कि धनबाद रांची रेल मार्ग पर मुरी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के कारण इस रूट की ट्रेनें अगले कई दिनों तक प्रभावित रहेंगी। ट्रेनों के नहीं चलने या गंतव्य के बजाय बीच के स्टेशन तक ही चलने की वजह से सैकड़ों यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। त्योहारी सीजन में ट्रेनों के प्रभावित होने से पहले की तुलना में ज्यादा यात्री प्रभावित होंगे
प्रभावित होनेवाली ट्रेनें
- 03595 व 03596 बोकारो आसनसोल पैसेंजर 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक रद।
- 641व 08642 आद्रा - बरकाकाना पैसेंजर 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक रद।
- 03598 आसनसोल - रांची पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक रांची के स्थान पर पुरुलिया तक ही जाएगी।
- 08085 खड़गपुर - रांची पैसेंजर 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक रांची के स्थान पर आद्रा तक ही जाएगी।
- 03597 रांची 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक रांची के बदले पुरुलिया से चलेगी।
- 08086 रांची - खड़गपुर पैसेंजर 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक रांची के स्थान पर आद्रा से चलेगी।
रांची-हावड़ा इंटरसिटी रूट बदलकर चलेगी
30 को चंद्रपुरा महुदा होकर चलेगी रांची हावड़ा इंटरसिटी रांची से हावड़ा जाने वाली 02196 रांची हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस 30 अक्टूबर को बदले रूट से चलेगी। मौजूदा रूट के बजाय रेलवे ने इस ट्रेन को चंद्रपुरा, महुदा, आद्रा और मेदिनीपुर होकर चलाने की घोषणा की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल के टाटानगर रेलखंड के झारग्राम एवं चाकुलिया रेलवे स्टेशन के बीच नल इंटरलॉकिंग के कारण इस ट्रेन के रूट में बदलाव किया गया है। कुछ और ट्रेनों के रूट भी बदले जा सकते हैं