Move to Jagran APP

Lightning Strike: कहर बनकर गिरी आसमानी बिजली; धनबाद, बोकारो व गिरिडीह में गई छह की जान

Lightning Strike बोकारो के पेटरवार में ठनका गिरने से दो छात्रों उपेंद्र महतो व प्रदीप महतो की जान चली गई। दोनों चचेरे भाई थे और बकरी चराने जंगल गए थे। तभी बारिश होने लगी। इससे बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो और वज्रपात की चपेट में आ गए।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 08:58 AM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 08:58 AM (IST)
Lightning Strike: कहर बनकर गिरी आसमानी बिजली; धनबाद, बोकारो व गिरिडीह में गई छह की जान
वज्रपात से धनबाद, बोकारो और गिरीडीह में जानमाल की हानि ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। धनबाद, बोकारो और गिरिडीह में शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आकर छह लोगों की जान चली गई। वहीं पांच लोग जख्मी हो गए। धनबाद की रामाकुंडा पंचायत के हटुंगटुंगरी गांव में तेज बारिश के दौरान ठनका गिरा। इस घटना में गूजर महतो के 24 साल के पुत्र प्रदीप कुमार महतो की जान चली गई। वह घर की छत के दरवाजे के पास खड़ा था। तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से घर की छत में दरार भी पड़ गई। प्रधान परशुराम महतो पीडि़त परिवार के घर गए और स्वजनों को सांत्वना दी।

loksabha election banner

बोकारो में दो छात्र की माैत

बोकारो के पेटरवार में ठनका गिरने से दो छात्रों उपेंद्र महतो व प्रदीप महतो की जान चली गई। दोनों चचेरे भाई थे और बकरी चराने जंगल गए थे। तभी बारिश होने लगी। इससे बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो और वज्रपात की चपेट में आ गए। उनका एक साथी भी जख्मी हो गया। कसमार में भी एक युवक जख्मी हुआ है।

गिरिडीह में दो मरे

वहीं गिरिडीह के बगोदर में एक ही परिवार की दो महिलाएं व बच्ची वज्रपात की चपेट में आईं। लक्ष्मी नामक बच्ची की जान चली गई। उसकी मां और चाची जख्मी हो गई। बगोदर में ही एक अन्य घटना में मती देवी नामक महिला की जान चली गई। डुमरी में दो बहनें ठनके की चपेट में आईं। इनमें से एक की मौत हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.