Move to Jagran APP

Sahibganj महिला थाना प्रभारी की आत्महत्या मामले में ट्विस्ट, मां ने दो महिला दारोगा पर दर्ज कराई प्राथमिकी

Sahibganj Woman Police Station In-Charge Rupa Tirkey Suicide Case साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की आत्महत्या मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। रूपा की मां ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। यह आरोप दो महिला पुलिस निरीक्षकों के खिलाफ है।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 04 May 2021 04:19 PM (IST)Updated: Tue, 04 May 2021 04:19 PM (IST)
Sahibganj महिला थाना प्रभारी की आत्महत्या मामले में ट्विस्ट, मां ने दो महिला दारोगा पर दर्ज कराई प्राथमिकी
साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की ( फाइल फोटो)।

साहिबगंज, जेएनएन। Sahibganj Woman Police Station In-Charge Rupa Tirkey Suicide Case, साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की आत्महत्या मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। रूपा की मां पदमावती उराईन ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। यह आरोप किसी और पर नहीं बल्कि रूपा के बैच के ही दो महिला दारोगा पर है। मां की शिकायत पर दोनों महिला दारोगा के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी साहिबगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले की खुद साहिबगंज के एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा जांच कर रहे हैं। इस मामले में दो महिला पुलिस पदाधिकारियों पर आरोप लगने के बाद मामला उलझ गया है। अब पुलिस पर सुलझाने की कठिन चुनाैती आन पड़ी है। 

loksabha election banner

सोमवार की शाम रूपा ने की थी आत्महत्या

साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की ने सोमवार की शाम सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रूपा रांची के रातू थाना क्षेत्र के काठीटांड की रहने वाली थी। 2018 बैच की अवर निरीक्षक थी। अभी शादी नहीं हुई थी। मंगलवार को उसके स्वजन रांची से साहिबगंज पहुंचे। शव को देखने के बाद रूपा की मां पदमावती उराईन ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि 2018 बैच की दो महिला दारोगा ने उनकी बेटी की हत्या की है। मां की शिकायत पर साहिबगंज थाना में हत्या की  प्राथमिकी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें- Sahibganj महिला थाना प्रभारी ने की आत्महत्या, पुलिस-पदाधिकारी हतप्रभ; रांची की थी रहने वाली

थानेदारी को लेकर विवाद, हुई थी पंचायती

रूपा तिर्की और जिन दो महिला दारोगा पर हत्या का आरोप लगाया जा  रहा है, सभी 2018 बैच की हैं। एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने रूपा को महिला थाना का प्रभारी बना दिया। इसके बाद तीनों के बीच कुछ विवाद हुआ था। इस विवाद को लेकर एक राजनीतिक दल के प्रभावी व्यक्ति के घर पर पंचायती भी हुई थी। रूपा और दोनों महिला दारोगा का एक ही सरकारी फ्लैट में आवास है। मां की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि सच्चाई क्या है, यह तो पुलिस की जांच में ही सामने आएगा। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.