Move to Jagran APP

झारखंड में अब तक 14.5 फीसद लोगों ने ही लिया टीका का दूसरा डोज

राज्य में वैसे तो कोरोना टीकाकरण की रफ्तार काफी तेज है लेकिन कोरोना टीका का दूसरा डोज लेने की रफ्तार काफी धीमी है। राज्या में अब तक मात्र 14.5 फीसद लोगों ने ही कोरोना का दूसरा टीका लिया है। दूसरा टीका लेने के मामले में झारखंड देश में नीचे से 14वें पायदान पर है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 07:10 AM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 07:10 AM (IST)
झारखंड में अब तक 14.5 फीसद लोगों ने ही लिया टीका का दूसरा डोज
झारखंड में अब तक 14.5 फीसद लोगों ने ही लिया टीका का दूसरा डोज

जासं, धनबाद : राज्य में वैसे तो कोरोना टीकाकरण की रफ्तार काफी तेज है लेकिन कोरोना टीका का दूसरा डोज लेने की रफ्तार काफी धीमी है। राज्या में अब तक मात्र 14.5 फीसद लोगों ने ही कोरोना का दूसरा टीका लिया है। दूसरा टीका लेने के मामले में झारखंड देश में नीचे से 14वें पायदान पर है। राज्य में अबतक 3,61,482 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया है। जिसमें 3,15,807 लोगों ने पहला डोज ले लिया है, वहीं 45,675 लोगों ने ही दूसरा डोज लिया है। दूसरी तरफ अंडमान निकोबार में 34.4 फीसद लोग दूसरा डोज लगवाकर देश में पहले स्थान पर हैं। वहीं 6.03 फीसद दूसरे डोज के साथ मणिपुर देश में सबसे अंतिम पायदान पर है। देश के छह राज्यों में ही अब तक 30 फीसद से ज्यादा लोगों ने कोरोना का दूसरा डोज लिया है। वहीं चार राज्य ऐसे हैं, जहा अब तक 10 फीसद से कम लोगों ने दूसरा डोज लिया है। राज्य में टीकाकारण के मामले में राची टॉप पर, धनबाद दूसरे स्थान पर : राज्य में टीकाकरण के मामले में राची टॉप पर है। यहा अबतक लगभग 39 हजार लोगों ने टीका लगवा लिया है। वहीं दूसरे स्थान पर पूर्वी सिंहभूम और तीसरे स्थान पर धनबाद है। पूर्वी सिंहभूम में जहा 25,824 तो धनबाद में 25,197 लोगों ने टीका लिया है। इन तीनों जिलों में ही राज्न का 24.9 फीसद टीकाकरण हुआ है। इसमें पहला और दूसरा डोज शामिल है। इन्हीं तीनों जिलों में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज भी मिले हैं। वहीं राज्य में सिमडेगा ही एक ऐसा जिला है, जहा दस हजार से कम लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया है। दूसरा डोज लेने वाले टॉप-10 राज्य

loksabha election banner

आंकड़े फीसद में

अंडमान निकोबार - 34.4

हरियाणा - 32.6

हिमाचल - 35.4

कर्नाटक - 33.9

लक्ष्यद्वीप - 33.3

ओडिशा - 32.6

उत्तर प्रदेश - 29.7

मिजोरम - 29.4

मध्य प्रदेश - 27.9

त्रिपुरा - 27.2 दूसरा डोज लेने में फिसड्डी दस राज्य

आंकड़े फीसद में

मणिपुर - 6.03

मेघालय - 7.18

जम्मू-कश्मीर - 7.23

चंडीगढ़ - 9.2

दिल्ली - 11.82

दादर हवेली - 12.2

लद्दाख - 12.3

सिक्किम - 12.6

असम - 13.28

पुडुचेरी - 13.09 राज्य के टॉप-10 जिले जहां सबसे ज्यादा टीकाकरण

राची - 38,974

धनबाद - 25,824

पूर्वी सिंहभूम - 25,197

बोकारो - 23,072

दुमका - 19,460

गिरिडीह - 16,936

हजारीबाग - 16,186

गढ़वा - 15,998

प सिंहभूम - 15,956

पलामू - 14, 514

नोट : इसमें पहला और दूसरा डोज शामिल है 3,61,482 लोगों को टीका लग चुका है अब तक राज्य में

3,15,807 लोगों ने राज्य में अब तक लिया है पहला डोज

45,675 लोगों ने ही कोरोना का दूसरा टीका लिया है अब तक

25, 824 लोगों को अबतक धनबाद में लग चुका है टीका

27,550 लोगों को टीका लगाने का रखा था लक्ष्य जिले में 34.4 फीसद टीकाकरण हुआ अंडमान निकोबार में, देश में सबसे ज्यादा

6.03 फीसद टीकाकरण हुआ मणिपुर में, देश में सबसे कम

24.9 टीकाकरण सिर्फ राची, पूर्वी सिंहभूम और धनबाद में, इन्हीं तीन जिलों में सबसे ज्यादा मरीज

82 फीसद टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है झारखंड ने

94 फीसद का लक्ष्य हासिल किया धनबाद जिले ने


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.