Move to Jagran APP

Bharat Ke Rang Ekal Ke Sang: धनबाद के टुंडी में जली थी लाै, डीडी भारती पर आज और कल देश सुनेगा इसकी गाथा

Ekal Shri Hari Rajat Jayanti Festival 2021 एकल अभियान के तहत दो दिवसीय एकल श्री हरि रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका नाम भारत के रंग एकल के संग रखा गया है। इस कार्यक्रम का प्रसारण डीडी भारती समेत कई चैनलों पर होगा।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 09:00 AM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 09:17 AM (IST)
Bharat Ke Rang Ekal Ke Sang: धनबाद के टुंडी में जली थी लाै, डीडी भारती पर आज और कल देश सुनेगा इसकी गाथा
एकल अभियान का एकल श्री हरि रजत जयंती महोत्सव।

धनबाद, जेएनएन। Ekal Shri Hari Rajat Jayanti Festival 2021  एकल अभियान के तहत दो दिवसीय एकल श्री हरि रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका नाम-भारत के रंग एकल के संग, रखा गया है। इसका उद्घाटन छह मार्च को होगा। दो सत्र का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 2:30 से 6:30 के बीच दोनों सत्र में उच्च कोटि के वक्ता उपस्थित होंगे। प्रथम सत्र महर्षि वशिष्ठ सत्र दोपहर 2:30 से 4:00 बजे तक और महर्षि विश्वामित्र सत्र 4:30 से शाम 6:00 बजे तक चलेगा। इसका समापन सात मार्च को होगा। छह मार्च के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में रजत शर्मा, अंशुमान तिवारी, प्रफुल्ल केतकर और राम बहादुर राय उपस्थित रहेंगे।

loksabha election banner

सात मार्च को महर्षि वाल्मीकि सत्र दोपहर तीन से 4:15 और पांचजन्य सत्र शाम पांच से 7:30 बजे तक होगा। इसमें विशिष्ट अतिथि के तौर पर सुभाष चंद्रा, किरण चोपड़ा और सुधीर चौधरी उपस्थित रहेंगे। इस पूरे कार्यक्रम को सुभारती, जी 5 और डीडी भारती चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। इसके अलावा एकल श्री हरि नेशनल के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर भी इसे दिखा जा सकेगा। एकल अभियान उत्तर झारखंड के संभाग प्रतिनिधि आयुष कुमार तिवारी ने बताया कि धनबाद समेत पूरे झारखंड से लोग इस कार्यक्रम को देखेंगे। कई उत्कृष्ट वक्ताओं को सुनने का मौका मिलेगा। इस वर्ष का एकल अभियान का यह एक बड़ा कार्यक्रम है।

धनबाद के आदिवासी बहुंल टुंडी में बड़ा था बीज

एकल अभियान का शुभारंभ धनबाद के टुंडी क्षेत्र हुआ था। वैसे सुदूर के आदिवासी बहुल गांवों में जहां स्कूल और शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है वहां शिक्षा की लाै जलाने के उद्देश्य को लेकर अभियान शुरू किया गया। आरएसएस से जुड़े एकल अभियान धनबाद से शुरू होकर आज देश-दुनिया में फैल चुका है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.