Move to Jagran APP

Dhanbad Today's Alert: स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव केके सोन आज आएंगे धनबाद, रागिनी दिखाएंगी ताकत

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव केके सोन धनबाद दाैरे पर आ रहे हैं। सदर अस्पताल को विकसित करने का काम चल रहा है। वह 9 बजे सदर अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जाएंगे।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 05:15 AM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 07:57 AM (IST)
Dhanbad Today's Alert: स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव केके सोन आज आएंगे धनबाद, रागिनी दिखाएंगी ताकत
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव केके सोन और धनबाद सदर अस्पताल ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। झारखंड के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव केके सोन गुरुवार को धनबाद आएंंगे। उनका धनबाद दाैरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सदर अस्पताल को विकसित करने का काम चल रहा है। वह 9 बजे सदर अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जाएंगे। मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। आइए, गुरुवार, 25 फरवरी, 2021 को धनबाद में होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और आमजन को प्रभावित करने वाली महत्वपूर्ण सूचनाओं को जानते हैं।

loksabha election banner

Events in Dhanbad Today

  • जेईई मेन 2021 की परीक्षा, बरवाअड्डा और कुसुम विहार सेंटर पर-9 बजे से
  • स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव केके सोन सदर अस्पताल का करेंगे निरीक्षण-9 बजे
  • झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह के नेतृत्व में धरना, रणधीर वर्मा चाैक पर-11 बजे से

धनबाद में पेट्रोल-डीजल का मूल्य

  • पेट्रोल-88.41 रुपये
  • डीजल-86.09 रुपये

निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज धनबाद ओपीडी

एसएनएमएमसीएच में गुरुवार को सर्जरी ओपीडी में डॉ. टी बाखला सेवा देंगे, जबकि शिशु रोग में डॉ केके चौधरी सेवा देंगे। मरीजों के देखने के लिए ओपीडी दो पाली में चल रहा है। पहली पाली का ओपीडी सुबह 9 बजे से 12 बजे तक चल रहा है। वहीं दूसरी पाली का ओपीडी शाम 3 बजे से 5 बजे तक चल रहा है। ओपीडी के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 8:30 बजे शुरू होता है।

अस्पताल में बिना मास्क नहीं होगी इंट्री

वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एक बार फिर से अस्पताल में आम लोगों से अपील की जा रही हैं। इसमें लोगों को मास्क पहने और शारीरिक दूरी का पालन करने को कहा जा रहा है। अधीक्षक डॉ एके चौधरी ने बताया कि महाराष्ट्र सहित अन्य जगह में फिर से कोरोना वायरस तेजी से फैलने लगा है। इसे देखते हुए अस्पताल में भी एहतियात बरता जा रहा है।

ओपीडी में डॉक्टरों की ड्यूटी

  • मेडिसिन : डॉ एमके दुबे
  • हड्डी रोग  : डॉ आरएन चौधरी
  • सर्जरी : डॉ टी बाखला
  • नेत्र रोग : डॉ रजनीकांत सिन्हा
  • स्त्री एवं प्रसूति रोग : डॉ शशि लाल
  • शिशु रोग : डॉ केके चौधरी
  • मनोचिकित्सा : डॉ शिल्पी कुमारी
  • दंत : डॉ एफ आजम
  • चर्म रोग : डॉ एसके मंडल
  • नशा विमुक्ति केंद्र: डॉ विभूतिनाथ

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.