Move to Jagran APP

Gangs of wasseypur: फहीम गैंग के शूटर शेरू को ले गई जमशेदपुर पुलिस, लंबे समय से थी तलाश

धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में शूटर शेरू खान को पकड़ा गया था। उसपर जमशेदपुर में कई मामले दर्ज हैं। जोड़ापोखर थाना की पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस से संपर्क किया। वहां से टेल्को थाना के पुलिस पदाधिकारी पहुंचे। जोड़ापोखर थाने की पुलिस ने शेरू खान को हवाले कर दिया।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 23 Feb 2021 05:59 PM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2021 06:59 PM (IST)
Gangs of wasseypur: फहीम गैंग के शूटर शेरू को ले गई जमशेदपुर पुलिस, लंबे समय से थी तलाश
फहीम खान का शूटर शेरू खान ( फाइल फोटो)।

जामाडोबा, जेएनएन। धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाने की पुलिस ने जमशेदपुर के टेल्को थाने की पुलिस को शूटर शेरू खान को साैंप दिया है। रविवार की रात वाहन चेकिंग के दाैरान जोड़ापोखर थाने की पुलिस ने शेरू खान को पीछा कर पकड़ा था। इसके बाद उससे पूछताछ की गई। इसके बाद पता चला कि उसपर जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में मामला दर्ज है। जमशेदपुर पुलिस को काफी दिनों से शेरू की तलाश है। फिर टेल्को थाना को सूचना दी गई। वहां से पुलिस के अधिकारियों ने आकर शेरू खान को हिरासत में लेकर जमशेदपुर निकल गए। 

loksabha election banner

जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा शास्त्री नगर के पास रहने वाले फहीम खान गैंग के शार्प शूटर शेरू खान को जोड़ापोखर थाना पुलिस ने रविवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान स्कार्पियो के साथ धर दबोचा। पुलिस थाना के पास ही बैरियर लगाकर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शेरू खान अकेले स्कार्पियो में पहुंचा। पुलिस ने स्कार्पियों को रुकवाने की कोशिश की तो शेरू वाहन को तेज भगाकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने फुसबंगला के पास पीछा कर स्कॉर्पियो के साथ शेरू को धर दबोचा।

शेरू को गिरफ्तार करनेवाले एसआइ सुमन कुमार सिंह ने बताया कि उस पर जमशेदपुर के टेल्को थाना में स्थानीय निवासी सरफराज अहमद ने कांड संख्या 16/21 धारा 307, 379 के तहत मामला दर्ज किया था। जोड़ापोखर थाना में वर्ष 2013 में आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में हत्या, गोविंदपुर व निरसा थाना में मारपीट और रंगदारी के मामले दर्ज हैं। धनबाद जिला के विभिन्न थानों की पुलिस उसकी हर जगह तलाश में लगी थी। जिले में हाल के दिनों में हुई कई घटनाओं में शेरू की संलिप्तता होने के कारण पुलिस की इसपर कड़ी नजर थी।

जोड़ापोखर थाना पुलिस ने टेल्को थाना के अनुसंधानकर्ता रमाकांत सिंह के हवाले शेरू खान को कर दिया। पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो पर कोई मामला दर्ज नहीं है। इस कारण उसे छोड़ दिया गया। टेल्को थाना के पुलिस अधिकारी ने बताया कि जमशेदपुर के कई मामले में पुलिस शेरू खान की तलाश रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.