ताइक्वांडो में द राइट ट्रैक के खिलाड़ियों का रहा दबदबा Dhanbad News
ताइक्वांडो संघ की ओर से आयोजित धनबाद जिला स्कूल और क्लब चैलेंज चैंपियंस ट्रॉफी 2020 - 2021 का आयोजन केंदुआडीह मध्य विद्यालय केंदुआ धनबाद में हुआ। जिसमें द राईट ट्रैक एकेडमी को 16 स्वर्ण पदक 6 रजत पदक तथा दो कांस्य पदक के साथ धनबाद जिला में प्रथम स्थान रहा।
धनबाद, जेएनएन: ताइक्वांडो संघ की ओर से आयोजित धनबाद जिला स्कूल और क्लब चैलेंज चैंपियंस ट्रॉफी 2020 - 2021 का आयोजन केंदुआडीह मध्य विद्यालय केंदुआ धनबाद में हुआ। जिसमें द राईट ट्रैक एकेडमी को 16 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक तथा दो कांस्य पदक के साथ धनबाद जिला में प्रथम स्थान रहा।
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का नाम विवेक कुमार आंबेडकर, मौली भाटिया, प्राची राय, भूमि चौहान, देविका परमार, मनस्वी सेठ, स्पर्श राय, जीतू कुमार, बैजनाथ बासकी, मोहित कुमार, अनिकेत कुमार, अमन कुमार, श्वेता कुमारी, आदित्य कुमार चौहान, सुजाता कुमारी, मौली भाटिया तथा रजत पदक विजेता खिलाड़ियों का नाम पूर्वी भाटिया, सोनाली कुमारी, प्राची राय, मोरध्वज चौहान, दिव्यांशी कुमारी, सूरज कुमार तथा कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों में अमित कुमार, विकास कुमार रहे। सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन कर द राइट ट्रैक अकैडमी धनबाद का नाम रोशन किया।
जिसमें एकेडमी के कोच विशाल कुमार पंडित, राहुल कुमार चौहान, भवानी कुमार चौहान, आकाश विश्वकर्मा, धनबाद जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव लक्ष्मीकांत सिन्हा, झारखंड ताइक्वांडो संघ के रेफरी चीफ अमर बावरी, विजय शंकर विश्वकर्मा भाजपा झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष रमा सिन्हा, धनबाद के वरिष्ठ भाजपा नेता भानु खत्री, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शाहिदा कमर, रिदम ऑफ लाइफ कि डायरेक्टर सीमा चौहान, अनुपम मंडल आदि ने बच्चों को बधाई दी।