Move to Jagran APP

झारखंड एकेडमिक काउंसिल में इंटर साइंस का मॉडल प्रश्न पत्र जारी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) में इंटर साइंस का मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिया है। जैक की वेबसाइट Jharkhand. gov.in से परीक्षार्थी इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जैक ने गणित भौतिकी रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान के मॉडल प्रश्न पत्र को जारी किया है।

By Atul SinghEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 11:21 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 11:21 AM (IST)
झारखंड एकेडमिक काउंसिल में इंटर साइंस का मॉडल प्रश्न पत्र जारी
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) में इंटर साइंस का मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिया है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) में इंटर साइंस का मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिया है। जैक की वेबसाइट Jharkhand. gov.in से परीक्षार्थी इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जैक ने गणित, भौतिकी,  रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान के मॉडल प्रश्न पत्र को जारी किया है।

loksabha election banner

गणित की लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें 59 सवाल पूछे जाएंगे इनमें 11 अंक के 30 मल्टीपल चॉइस प्रश्न होंगे। इसमें चार विकल्प मैं से एक सही उत्तर छात्र छात्राओं को चुनना होगा। वही एक-एक अंक के 10 प्रश्न फिल इन द बॉक्स वाले हैं।

इसके अलावा दो 2 अंक की 10 वेरी शॉर्ट आंसर टाइप के प्रश्न है। इसके उत्तर छात्र छात्राओं को अधिकतम 40 शब्द में लिखने होंगे। 44 अंक के 5 शॉर्ट आंसर टाइप प्रश्न हैं। जिसके 150 शब्द के अंदर जवाब देना होंगे। वही 55 अंक के चार लोंग आंसर टाइप प्रश्न है। जिसका जवाब छात्र छात्राओं को अधिकतम लड़ाई 100 शब्द में देना होगा। साइंस में 70-70 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। भौतिकी रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान में 70-70 अंकों की लिखित परीक्षा होगी।

इनमें 41-41 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें एक-एक अंक के बीच मल्टीपल चॉइस प्रश्न है। वही एक-एक अंक के साथ प्रश्न वेरी शॉर्ट आंसर या फिल इन द ब्लैंक्स वाले हैं। इसके अलावा दो-दो अंक के साथ वेरी शॉर्ट आंसर टाइप के प्रश्न है। 33 अंक के 5 शॉर्ट आंसर टाइप प्रश्न है। जिसमें 150 शब्द के अंदर जवाब देने होंगे। वही सात-सात अंक के दो लोंग आंसर टाइप प्रश्न है। जिसके जवाब छात्र छात्राओं को अधिकतम 250 शब्द में देने होंगे। जैक जल्दी ही इंटरमीडिएट आर्ट्स और कॉमर्स का मॉडल प्रश्न पत्र जारी करेगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.