BCCL: बीसीसीएल में मार्च में होगी विभागीय ग्रेड थ्री की परीक्षा, 1700 कर्मचारियों का मिलेगा मौका
मिनी रत्न बीसीसीएल में कार्यरत जनरल मजदूर से लिपिक ग्रेड - III का परीक्षा 21 मार्च से पहले कर लिया जाएगा। जनता मजदूर संघ ने जनता मजदूर संघ मुख्यालय का बैठक भारत कोकिंग कोल प्रबंधन के साथ के सचिव अरुण प्रकाश पांडे ने आत्मदाह करने की धमकी दी थी।
धनबाद, जेएनएन: मिनी रत्न बीसीसीएल में कार्यरत जनरल मजदूर से लिपिक ग्रेड - III का परीक्षा 21 मार्च से पहले कर लिया जाएगा। दो साल से मामले लटकाए जाने के बाद जनता मजदूर संघ ने जनता मजदूर संघ मुख्यालय का बैठक भारत कोकिंग कोल प्रबंधन के साथ के सचिव अरुण प्रकाश पांडे ने आत्मदाह करने की धमकी दी थी। धमकी दिए जाने के बाद शुक्रवार को परिपेक्ष में शुक्रवार को प्रबंधन के साथ वार्ता हुई।
महाप्रबंधक कार्मिक पीएंडआइआर संतोष नारायण सिन्हा बैठक के दौरान यह घोषणा की। बीसीसीएल में करीब 1700 युवक है जो जनरल मजदूर का पद रखते हुए लिपिक का काम कर रहें है। कोयला भवन में ही इसकी संख्या करीब 260 है। लिपिक परीक्षा होने के बाद इस पद को भरा जा सकता है।
परीक्षा के घोषणा के बाद आत्मदाह का कार्यक्रम तत्काल स्थगित कर दिया गया जाता है। उक्त बैठक में प्रबंधन की डिप्टी जीएम विद्युत साहा, सरोज पांडे मुख्य प्रबंधक, मनीष मिश्रा वरीय प्रबंधक, कोयला भवन जनता मजदूर संघ के अध्यक्ष बीके झा, सचिव अरुण प्रकाश पांडे, पवन कुमार चौधरी, दरोगा महतो, रामखेलावन शर्मा, उपेंद्र कुमार, अमित सिंह, सुबोध कुमार सिंह, अजय महतो, मनजीत सोनी, दीपक सिंह, हेमंत कुमार, परितोष सिन्हा, विष्णु कांत शर्मा, ललिता देवी, इंद्राणी सिन्हा, टुंपा चंद्रा, सरोज गौतम एवं मुन्नी देवी उपस्थित थी।