Dhanbad Weather Forcast: अभी ठंड ने दी थोड़ी सी राहत, उत्तर पश्चिम से आने वाली हवाएं फिर से लुढ़काएंगी पारा
Dhanbad Weather Forcast जनवरी के प्रथम सप्ताह में ऐसा लग रहा था कि मानो ठंड चली गई। लेकिन मकर संक्रांति से पहले ठंड ने फिर दस्तक दी। लोगबाग कड़ाके की ठंड से हलकान हो गए। सोमवार से ठंड ने थोड़ी सी राहत दी है।
धनबाद, जेएनएन। नए साल की शुरूआत से ही माैसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जनवरी के प्रथम सप्ताह में ऐसा लग रहा था कि मानो ठंड चली गई। लेकिन मकर संक्रांति से पहले ठंड ने फिर दस्तक दी। लोगबाग कड़ाके की ठंड से हलकान हो गए। सोमवार से ठंड ने थोड़ी सी राहत दी है। सोमवार को धनबाद का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। मंगलवार सुबह सर्दी थोड़ी और राहत दी। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पहुंच गया। आज और कल कड़ाके की ठंड से राहत रहेगी। लेकिन 22 जनवरी से ठंड एक बार फिर अपने उफान पर होगा।
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार झारखंड में 2 दिन बाद उत्तर पश्चिम से आने वाली हवाएं चलने लगेगी। इससे ठंड में एक बार फिर इजाफा होने के आसार हैं। 19 और 20 जनवरी को धनबाद का यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रहेगा। वह 21 और 22 जनवरी को इसमें गिरावट दर्ज की जाएगी। न्यूनतम तापमान नाै डिग्री पर पहुंच जाएगा।
धनबाद में सुबह-शाम ज्यादा ठंड पड़ रही है। दिन में धूप निकलने के साथ ही ठंड कम हो जा रही है। लेकिन रात में ठंड का कहर जारी है। ठंड के कारण लोग जल्द ही घरों में सिमट जा रहे हैं।