Move to Jagran APP

ताइक्वांडो चैंपियनशिप द राइट ट्रेक के बच्चों का रहा दबदबा, झटके 11 स्वर्ण व 5 रजत

धनबाद जिला 26वां ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2020 - 21 का आयोजन एक निजी स्कूल धनबाद में कराया गया। जिसमें द राइट ट्रेक के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन कर 11 स्वर्ण 5 रजत व 5 कांस्य पदक प्राप्त अपना दबदबा कायम क‍िया।

By Atul SinghEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 05:11 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 05:11 PM (IST)
ताइक्वांडो चैंपियनशिप द राइट ट्रेक के बच्चों का रहा दबदबा, झटके 11 स्वर्ण व 5 रजत
धनबाद जिला 26वां ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2020 - 21 का आयोजन एक निजी स्कूल धनबाद में कराया गया। (जागरण)

धनबाद, जेएनएन: धनबाद जिला 26वां ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2020 - 21 का आयोजन एक निजी स्कूल धनबाद में कराया गया। जिसमें द राइट ट्रेक के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन कर 11 स्वर्ण,  5 रजत व 5 कांस्य पदक प्राप्त किया। जिसमें मौली भाटिया स्वर्ण तथा रजत, पूर्वी भाटिया स्वर्ण,  प्राची रॉय स्वर्ण, स्पर्श रॉय रजत, बैजनाथ बास्की स्वर्ण, निकिता रजत, अनुपम मंडल स्वर्ण, दिव्यांशी कुमारी स्वर्ण,अमन कुमार चौहान कांस्य, विवेक कुमार आंबेडकर स्वर्ण, जिटू कुमार स्वर्ण, मोहित कुमार स्वर्ण, सूरज कुमार चौहान स्वर्ण, अनिकेत कुमार रजत, सुजाता कुमारी कांस्य, अमन कुमार कांस्य, विष्णु कुमार कांस्य, मोरध्वज कुमार स्वर्ण, विकाश कुमार रजत पदक प्राप्त किया। द राइट ट्रेक के कोच विशाल कुमार पंडित, भवानी कुमार चौहान, राहुल कुमार चौहान, आकाश विश्वकर्मा, धर्मवीर यादव तथा झारखंड ताइक्वांडो संघ के रेफरी चिफ अमर बावरी, धनबाद जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव लक्ष्मीकांत सिंंहा इस मौके पर मौजूद थे।

loksabha election banner

साथ ही सोमवार को अमेटर अस्ट खो  एसोसिएशन झारखंड की ओर से ज्वाइंट सेक्रेट्री पद के लिए सीमा चौहान को नियुक्त किया गया। संघ के पेट्रोन रमा सिंंहा, चेयरमैन संजय शर्मा, संयुक्त चेयरमैन देवेश कुमार खत्री, महासचिव विशाल कुमार पंडित, उपाध्यक्ष अमर बावरी, उपाध्यक्ष शाहिदा कमर, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार पटेल, सेक्रेटरी भवानी कुमार चौहान, टेक्निकल डायरेक्टर आकाश विश्वकर्मा, संयुक्त सचिव चंदन राणा तथा संघ के मेंबर राहुल कुमार चौहान, अनुपम मंडल आदि मौजूद थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.