Kolkata-Agra Cantt Special Train के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू, 9 से होगा परिचालन
Kolkata-Agra Cantt Special Train की रफ्तार बढ़ने से इस ट्रेन के यात्री अब लगभग दो घंटे पहले आगरा कैंट पहुंच सकेंगे। हालांकि कोलकाता और धनबाद में टाइम टेबल नहीं बदलेगा। वापसी में आगरा कैंट से कोलकाता तक का टाइम टेबल बदल जाएगा।
धनबाद, जेएनएन। नौ दिसंबर से चलने वाली कोलकाता-आगरा कैंट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में शनिवार की सुबह से बुकिंग शुरू हो गई। पहले से चल रही ट्रेनों में कंफर्म सीट उपलब्ध नहीं होने की वजह से नई ट्रेन खुलते ही आरक्षण कराने वालों की भीड़ बढ़ रही है। आगरा कैंट जाने वाली ट्रेन में भी बुकिंग की रफ्तार तेज है।
दो घंटे पहले पहुंचेगी आगरा कैंट
ट्रेन चलाने की घोषणा के साथ ही रेलवे ने इस ट्रेन की स्पीड बढ़ा दी है। रफ्तार बढ़ने से इस ट्रेन के यात्री अब लगभग दो घंटे पहले आगरा कैंट पहुंच सकेंगे। हालांकि कोलकाता और धनबाद में टाइम टेबल नहीं बदलेगा। वापसी में आगरा कैंट से कोलकाता तक का टाइम टेबल बदल जाएगा। धनबाद एक घंटे पहले आएगी और कोलकाता 40 मिनट पहले पहुंचेगी। स्पेशल बनकर चलने वाली ट्रेन में बढ़ा हुआ किराया नहीं चुकाना होगा।
- 02319 कोलकाता - आगरा कैंट
आगरा कैंट-पहले दोपहर 12.30 अब दिन 10.40
- 02320 आगरा कैंट- कोलकाता
आगरा कैंट पहले - शाम 4.45, अब शाम 5.50
- धनबाद पहले दोपहर 12.20, अब 11.20
- कोलकाता पहले शाम 5.20, अब शाम 4.40