Dhanbad Weather Forecast: दो नवंबर तक रात में और चढ़ेगा पारा, तीन से शाम ढलने पर होगा गुलाबी ठंड का एहसास
Dhanbad Weather Forecast दो तीन दिनों तक रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इस दौरान जिले में न्यूनतम तापमान के 17 से 19 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इससे रात में ठंड का एहसास थाेड़ा कम होगा।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbaed Weather Forcaste दो तीन दिनों तक रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इस दौरान जिले में न्यूनतम तापमान के 17 से 19 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इससे रात में ठंड का एहसास थाेड़ा कम होगा। शनिवार को भी सुबह से धूप खिली रही। इस दौरान धनबाद शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापामान 17 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, आबोहवा में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी के पूर्व मध्य हिस्से में बने लो प्रेशर से म्यांमार और बांग्लादेश तक बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से है। इससे खाड़ी के बादलों की आवाजाही होगी जिस वजह से तापमान में थोड़ा इजाफा होगा। इसका प्रभाव दो नवंबर के बाद खत्म होने की संभावना है। इसके बाद तीन नवंबर से शाम ढलने के बाद फिर गुलाबी ठंड का एहसास होगा। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पर रहने का अनुमान जताया गया है।
चार नवंबर तक का संभावित तापमान
- शनिवार अधिकतम 31 न्यूनतम 17
- रविवार अधिकतम 30 न्यूनतम 19
- सोमवार अधिकतम 31 न्यूनतम 18
- मंगलवार अधिकतम 29 न्यूनतम 15
- बुधवार अधिकतम 29 न्यूनतम 15