Move to Jagran APP

Tejaswini Yojana: सबल बनने को 17 हजार लड़कियों ने लिया प्रशिक्षण, अब कुछ कर दिखाने की चुनाैती

Tejaswini Yojana कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर मास्क सैनिटाइजर का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन करते हुए विभिन्न तेजस्विनी क्लबों में लड़कियों को प्रशिक्षण दिया गया।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 11:35 AM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 11:35 AM (IST)
Tejaswini Yojana: सबल बनने को 17 हजार लड़कियों ने लिया प्रशिक्षण, अब कुछ कर दिखाने की चुनाैती
Tejaswini Yojana: सबल बनने को 17 हजार लड़कियों ने लिया प्रशिक्षण, अब कुछ कर दिखाने की चुनाैती

धनबाद, जेएनएन। Tejaswini Yojana सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 14 से 24 वर्ष की किशारियों के लिए सरकार की ओर से तेजस्विनी योजना चलाई गई है। इसके तहत जिले में 6 अगस्त से चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। इस योजना के माध्यम से इस प्रशिक्षण अवधि में जिले के 1150 तेजस्विनी क्लबों में 17500 लड़कियों और महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है। इसमें आंगनबाड़ी स्तर पर 14 से 24 वर्ष की आयु की लड़कियों में नेतृत्व क्षमता का विकास, विचारों के आदान-प्रदान, शिक्षा और गतिविधियों के लिए मार्गदर्शन, बाल विवाह जैसी समस्याओं से निपटने, सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया गया।

loksabha election banner

महिलाओं और लड़कियों के सर्वांगीण विकास के लिए यह योजना है। झारखंड सरकार महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के झारखंड महिला बाल विकास समिति की ओर से संचालित तेजस्विनी परियोजना के तहत ह्यूमन पीपल टू पीपल इंडिया की ओर से सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन करते हुए विभिन्न तेजस्विनी क्लबों में लड़कियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण से सामाजिक और आर्थिक रूप से गांव की लड़कियां सशक्त होंगी। इसके तहत जीवन कौशल शिक्षा, आठवीं या दसवीं तक की शिक्षा, कौशल विकास प्रशिक्षण रोजगार और स्वरोजगार हेतु कौशल प्रशिक्षण दिया गया।

समाज कार्यालय से जिला समन्वयक ओम प्रकाश पाठक, जिला मास्टर मनोज कुमार, कार्यक्रम प्रबंधक बाबूलाल यादव, रतिराम मीणा व अनीता ने प्रशिक्षण का अनुश्रवण और मूल्यांकन किया। जिला कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी के निर्देश पर कार्यक्रम हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.