Move to Jagran APP

National Panchayat Awards 2020: नेशनल अवार्ड से सम्मानित हुईं कपिलो की मुखिया इंदु देवी, पुरस्कार में पंचायत को मिला 12 लाख

National Panchayat Awards 2020 कपिलो की मुखिया वर्ष 2019 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार तथा वर्ष 2020 में नानाजी देशमुख पुरस्कार से सम्मानित हुई थीं।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 10:15 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 09:46 AM (IST)
National Panchayat Awards 2020: नेशनल अवार्ड से सम्मानित हुईं कपिलो की मुखिया इंदु देवी, पुरस्कार में पंचायत को मिला 12 लाख
National Panchayat Awards 2020: नेशनल अवार्ड से सम्मानित हुईं कपिलो की मुखिया इंदु देवी, पुरस्कार में पंचायत को मिला 12 लाख

बिरनी(गिरिडीह), जेएनएन। National Panchayat Awards 2020 प्रखंड अंतर्गत कपिलो पंचायत की मुखिया इंदू देवी को बेहतर कार्य के लिए दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय पंचायत पुरुस्कार वर्ष 2020 से नवाजा गया है। भारत सरकार के केंद्रीय पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को 11:30 बजे ऑनलाइन पुरस्कार प्रदान किया। इस राष्ट्रीय अवार्ड के तहत उन्हें 12 लाख की राशि प्रदान की गई। इसके पूर्व भी दो राष्ट्रीय अवार्ड से वह सम्मानित हो चुकी हैं।

loksabha election banner


बता दें कि कपिलो की मुखिया वर्ष 2019 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार तथा वर्ष 2020 में नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरुस्कार से सम्मानित की गई थीं। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सम्मानित किया था। मुखिया इन्दु देवी ने अच्छे कार्य की बदौलत पंचायत का नाम पूरे देश में रोशन किया है। मुखिया के उकृष्ट कार्य को ले जिला प्रशासन भी कई बार उन्हें सम्मानित कर चुका है। मुखिया के उकृष्ट कार्य को देखने के लिए राज्य से लेकर देश व विदेश से अधिकारियों की टीम इस पंचायत का भ्रमण कर चुकी है।

मुखिया ने कहा कि यह अवार्ड मिलने से पूरी पंचायत की जनता गौरवान्वित है। उन्हें उम्मीद थी कि मेहनत व ईमानदारी से किया गया काम ऐतिहासिक होगा। उनके काम को पहचान मिलेगी। यह पंचायत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। एक ही वर्ष में दो-दो राष्ट्रीय अवार्ड मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.