Move to Jagran APP

Sahebganj kidnapping case: नेशनल संताल लिबरेशन आर्मी ने घटना को दिया अंजाम, महिला समेत चार गिरफ्तार

अब तक मिली जानकारी के अनुसार एक दर्जन लोग नेशनल संताल लिबरेशन आर्मी से जुड़े हुए हैं। एसपी ने शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर गिरोह को नेस्तनाबूद करने का दावा किया है।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 02:48 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 02:48 PM (IST)
Sahebganj kidnapping case: नेशनल संताल लिबरेशन आर्मी ने घटना को दिया अंजाम, महिला समेत चार गिरफ्तार
Sahebganj kidnapping case: नेशनल संताल लिबरेशन आर्मी ने घटना को दिया अंजाम, महिला समेत चार गिरफ्तार

साहिबगंज, जेएनएन। बोरियो के व्यवसायी अरुण कुमार साह के अपहरण व हत्या में नेशनल संताल लिबरेशन आर्मी का हाथ था। इस मामले में बोरियो और बरहेट से चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है। यह जानकारी एसपी अनुरंजन क्रिस्पोट्टा ने दी है। उन्होंने कहा कि बरहेट के श्रीचांद, बोरियो थाना क्षेत्र के तेलो बथानी टोला निवासी किसुन सोरेन, उसकी पत्नी प्रमिला हेम्ब्रम तथा हाथीगढ़ तेलो टोला निवासी विनोद हांसदा को गिरफ्तार किया गया है। सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनका संबंध नेशनल संताल लिबरेशन आर्मी से है।

loksabha election banner

एसपी ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि श्रीचांद, किसुन सोरेन व विनोद हांसदा ने मिलकर अरुण का अपहरण किया। प्रमिला ने भी सहयोग किया। उन्होंने बताया कि अरुण के साथ गए सुरेंद्र सोरेन मिल गए हैं। उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। हालांकि अब तक उनकी संलिप्तता का सबूत नहीं मिला है। पूजा की खोजबीन जारी है। प्रथम दृष्टया उसके भी मामले में शामिल होने की आशंका है। कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं।

एसपी ने बताया अपहरण का मामला परिजनों ने बोरियो थाना में 21 जून को दर्ज कराया था। उनकी सकुशल रिहाई के लिए साहिबगंज एसडीपीओ विजय आशीष कुजूर के नेतृत्व में 15 सदस्यीय एसआइटी बनी थी। इसी क्रम में 27 जून को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बरहेट थाना क्षेत्र में डुग्गूबथान में अभियान चला रही थी। बरहेट थाना के एएसआइ चंद्राय सोरेन जब अपराधियों को पकडऩे के लिए नजदीक गए तो उन्होंने गोली चला दी जो चंद्राय के पेट में लगी। बरहेट थाना प्रभारी हरीश पाठक भी हमले में जख्मी हो गए। इसके बाद अपराधी भाग गए। अगले दिन साह का शव बरमसिया के बिलासी क्षेत्र में मिला। इसके बाद छापेमारी दल ने बरहेट थाना क्षेत्र के बोड बांघ निवासी श्रीचांद मुर्मू को पकड़ा। उसने अन्य साथियों के नाम बताए। इस संगठन का मुखिया रोहित मुर्मू है, जिसे इसी माह गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

किसुन रोहित का बहनोई

एसपी ने मंगलवार को मीडिया के सामने गिरफ्तार अपराधियों को पेश करते हुए कहा कि प्रमिला गिरोह के सरगना रोहित की मुंहबोली बहन है। इस नाते किसुन उसका बहनोई हुआ। पूजा भी रोहित की बहन है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार करीब एक दर्जन लोग गिरोह से जुड़े हुए हैं। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर गिरोह को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.