Jharkhand: न्यायधीशों की प्रमोशन सूची जारी, धनबाद लेबर कोर्ट के जज बीके तिवारी बने कोडरमा के पीडीजे
Promotion of five judges of Jharkhand बोकारो के फैमिली कोर्ट जज प्रदीप कुमार चौबे डाल्टेनगंज पीडीजे बनाया गया है। उच्च न्यायालय ने इस संबंध में शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है।
धनबाद, जेएनएन। झारखंड उच्च न्यायालय ने झारखंड के पांच जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्तर के पदाधिकारियों को प्रमोशन देते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया है। प्रमोशन देते हुए धनबाद के लेबर कोर्ट के जज वीरेंद्र कुमार तिवारी को कोडरमा का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।
उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के मेंबर सेक्रेटरी अरुण कुमार राय को हजारीबाग का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया। देवघर के कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा को रामगढ़ का, रांची के लेबर जज संजय कुमार चंद्रियाभी को गुमला का और बोकारो के फैमिली कोर्ट जज प्रदीप कुमार चौबे डाल्टेनगंज पीडीजे बनाया गया है। उच्च न्यायालय ने इस संबंध में शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है।