Move to Jagran APP

Coronavirus Alert: छत्तीसगढ़ से भाग धनबाद पहुंचे एसईसीएल के अभियंता गिरफ्तार, जमानत के बाद होम क्वारंटाइन पर

सुमंत कुमार सिंह कोल इंडिया की अनुषंगी इकाई एसईसीएल के कोरबा में कार्यरत हैं। लॉकडाउन के बाद वे वहां से भाग कर धनबाद स्थित अपने घर आ गए।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 08:06 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 01:43 PM (IST)
Coronavirus Alert: छत्तीसगढ़ से भाग धनबाद पहुंचे एसईसीएल के अभियंता गिरफ्तार, जमानत के बाद होम क्वारंटाइन पर
Coronavirus Alert: छत्तीसगढ़ से भाग धनबाद पहुंचे एसईसीएल के अभियंता गिरफ्तार, जमानत के बाद होम क्वारंटाइन पर

धनबाद, जेएनएन। लॉकडाउन तोड़कर छतीसगढ़ से धनबाद पहुंचे इंजीनियर सुमंत कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश झारखंड के परिवहन सचिव के रवि कुमार ने धनबाद के उपायुक्त को दिया था। उपायुक्त के आदेश पर सरायढेला थाना की पुलिस ने सुमंत कुमार सिंह को कुसुम विहार स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पीएमसीएच में जांच कराई गई। वहां उन्हें होम क्वारंटाइन पर रहने को कहा गया। फिलहाल पुलिस ने उन्हें बेल बांड पर मुक्त कर दिया है जिससे वे होम क्वारंटाइन पर रह सकें।

loksabha election banner

सुमंत कुमार सिंह कोल इंडिया की अनुषंगी इकाई एसईसीएल के कोरबा में कार्यरत हैं। लॉकडाउन के बाद वे वहां से भाग कर धनबाद स्थित अपने घर आ गए। सुमंत कुमार सिंह द्वारा लॉकडाउन उल्लंघन की जानकारी छत्तीसगढ़ सरकार ने झारखंड सरकार को दी। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद झारखंड के परिवहन सचिव ने उपायुक्त को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। इसके बाद धनबाद पुलिस-प्रशासन रेस हो गई। अभियंता को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद मेडिकल जांच के बाद बेल बांड पर मुक्त कर दिया गया। अब सुमंत 14 दिन तक होम क्वारंटाइन पर रहेंगे। अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की सूचना झारखंड सरकार के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार को भेज दी गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.