Move to Jagran APP

झारखंड में अब तक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि नहीं, एक लाख होम क्वारंटाइन में, सबसे ज्यादा धनबाद के Dhanbad News

लॉकडाउन के बाद दूसरे प्रदेशों से बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौट रहे हैं। ऐसे लोग बिना जांच के झारखंड में प्रवेश न कर पाएं इसके लिए केंद्र ने सीमा को सील करने का आदेश दिया है।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 06:56 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 06:56 AM (IST)
झारखंड में अब तक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि नहीं, एक लाख होम क्वारंटाइन में, सबसे ज्यादा धनबाद के Dhanbad News
झारखंड में अब तक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि नहीं, एक लाख होम क्वारंटाइन में, सबसे ज्यादा धनबाद के Dhanbad News

धनबाद/रांची, जेएनएन।  झारखंड में भले अभी तक कोरोना का कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला लेकिन राज्य में करीब एक लाख लोग क्वारंटाइन पर रखे गए हैं। एक लाख लोगों में करीब पांच हजार राज्य के विभिन्न अस्पतालों में क्वारंटाइन हैं तो बचे लोग होम क्वारंटाइन। इनमें ज्यादातर दूसरे राज्यों से आए लोगों और उनके संपर्क में रहे लोगों की है। धनबाद में सर्वाधिक 15000 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है।

loksabha election banner

लॉकडाउन के बाद दूसरे प्रदेशों से बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौट रहे हैं। ऐसे लोग बिना जांच के राज्य में प्रवेश न कर पाएं इसके लिए केंद्र सरकार ने झारखंड की सीमा को सील करने का आदेश दिया है। रविवार को गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों के गृह सचिव व डीजीपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। एक दिन पूर्व दिल्ली से भारी संख्या में चले कामगार मजदूरों की परेशानी को देखते हुए यह वीडियो कांफ्रेंसिंग महत्वपूर्ण रही। 

केंद्र ने दी सीमा सील करने की सलाह

केंद्रीय गृह सचिव ने राज्यों के गृह सचिव व डीजीपी को सलाह दी है कि प्रवासी कामगारों को भोजन व आश्रय के अलावा जरूरी सहायता करें। उन्होंने राज्यों की सीमा को सील करने और सीमा क्षेत्र में पहुंचे मजदूरों को मदद करने की सलाह दी है। इसके लिए राजमार्गों के आसपास अस्थाई आश्रय गृह बनाने को कहा है, जहां भोजन-आदि की व्यवस्था हो। 

प. बंगाल से पैदल चलकर पहुंचे

प. बंगाल के बद्र्धमान से 400 किमी की दूरी तय कर आठ मजदूर रविवार की सुबह पांच बजे पलामू जिला के हैदरनगर पहुंचे। इनके स्वास्थ्य जांच की गई। इन्हें भी होम क्वारंटाइन किया गया है। ये सभी मजदूर ठेकेदार के पास निर्माण कार्य में जुड़े थे। ठेकेदार ने इन्हें काम से हटा दिया। उनके पैसे भी नहीं दिये। भूखे पेट बेबस होकर उन्हें पैदल लौटना पड़ा। 

  • राज्य में होम कवारंटाइन
  • धनबाद : 15000
  • हजारीबाग : 11354 
  • गिरिडीह : 11186 
  • कोडरमा : 7675
  • गोड्डा : 5600 
  • पूर्वी सिंहभूम : 5528
  • गढ़वा : 5000
  • सरायकेला-खरसावां : 4980
  • प. सिंहभूम : 4075
  • साहिबगंज : 3573 
  • बोकारो : 3353 
  • पलामू : 3315
  • जामताड़ा : 3602
  • चतरा : 3588
  • मेदिनीनगर : 3323
  • रामगढ़ : 2589
  • सिमडेगा : 1700
  • लोहरदगा : 1548 
  • खूंटी : 1375
  • पाकुड़ : 905
  • रांची : 900
  • देवघर : 865

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.