Move to Jagran APP

पार्षद के घर से सामने धरना पर बैठीं महिलाएं

लोयाबाद लॉकडाउन में फंसी महिलाओं ने रविवार को बच्चों के साथ पार्षद महावीर पासी के घर

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 06:47 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 06:47 PM (IST)
पार्षद के घर से सामने धरना पर बैठीं महिलाएं
पार्षद के घर से सामने धरना पर बैठीं महिलाएं

लोयाबाद : लॉकडाउन में फंसी महिलाओं ने रविवार को बच्चों के साथ पार्षद महावीर पासी के घर के सामने भोजन और गांव भेजने की व्यवस्था करने की मांग को लेकर धरना पर बैठ गईं। ये सभी महिलाएं उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद की रहने वाली हैं। सुबह पांच बजे सभी महिलाएं उनके आवास के सामने आई और पार्षद से फरियाद सुनाई। उनका कहना था कि बच्चे भूख से बिलख रहे हैं। खाने के साथ गांव जाने की कोई व्यवस्था नहीं है। पार्षद ने उनलोगों को भोजन की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। कहा कि लॉकडाउन चल रहा है इसलिए वे गांव भेजने की व्यवस्था कराने में असमर्थ हैं। महिलाओं ने बताया कि एकड़ा में उनके रिश्तेदार रहते हैं। छठ पूजा को लेकर वे लोग यहां आई थी। लॉकडाउन की वजह से वे लोग यहां पर फंस गई हैं। उन लोगों का पति दिल्ली में मजदूरी करते हैं। जिनके घर आई थी वे लोग भी गरीब हैं। मौके पर श्याम कली बंसल, आशा बंसल, बिदु बंसल, रामरति बंसल, मालती बंसल, कलावती बंसल आदि महिलाएं शामिल थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.