बनारस में अटका धनबाद का मास्क व सैनिटाइजर
धनबाद स्वास्थ विभाग के पास फिलहाल पर्याप्त मात्रा में मास्क और सैनिटाइजर नहीं है।
धनबाद : स्वास्थ विभाग के पास फिलहाल पर्याप्त मात्रा में मास्क और सैनिटाइजर नहीं है। बनारस से ये सामान मंगवाया जा रहा है। लेकिन अभी भी गाड़ी बनारस में ही फं से होने की सूचना है। दूसरी ओर अस्पताल में मास्क और सैनिटाइजर की कमी के कारण डॉक्टर और कर्मचारी परेशान हैं। उनका कहना है कि बिना सामान के कैसे इलाज कर सकते हैं। 12 अटल क्लीनिक बंद, सदर अस्पताल में डॉक्टर देंगे सेवा
धनबाद : कोरोना के खतरे को देखते हुए जिले के 12 अटल क्लीनिक की ओपीडी को बंद कर दिया गया है। इन क्लीनिक में काम करने वाले डॉक्टरों को सदर अस्पताल लाया जा रहा है। इन डॉक्टरों को पहले सदर अस्पताल में तैनात किया गया था। लेकिन सरकार की महत्वाकाक्षी योजना अटल क्लीनिक खोलने पर इन्हें वहा लगाया गया था। कोरोना के खतरे को देखते हुए इन डॉक्टरों को दोबारा सदर अस्पताल में पदस्थापित किया जा रहा है। सदर अस्पताल में 24 घटे सेवा :
कोरोना को लेकर सदर अस्पताल में 20 बेड का क्वारंटाइन बेड बनाया गया था। लेकिन बाद में पूरे अस्पताल को क्वारंटाइन वार्ड में तब्दील कर दिया गया। अब अस्पताल में 24 घटे सेवा मिलेगी। इसके लिए डॉक्टरों और कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है।