Move to Jagran APP

विदेश से लौटे 41 का क्वारंटाइन समाप्त, 72 अब भी कर रहे पालन

धनबाद कोरोना वायरस से बचाव व सतर्कता को लेकर पूरा देश 21 दिनों तक लॉकडाउन है। वायरस का फैलाव ना हो उसके लिए लोगों को घर में रहने का सख्त निर्देश है। इस दौरान विदेशों से लौटे भारतीयों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 03:35 AM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 06:17 AM (IST)
विदेश से लौटे 41 का क्वारंटाइन समाप्त, 72 अब भी कर रहे पालन
विदेश से लौटे 41 का क्वारंटाइन समाप्त, 72 अब भी कर रहे पालन

धनबाद : कोरोना वायरस से बचाव व सतर्कता को लेकर पूरा देश 21 दिनों तक लॉकडाउन है। वायरस का फैलाव ना हो उसके लिए लोगों को घर में रहने का सख्त निर्देश है। इस दौरान विदेशों से लौटे भारतीयों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पिछले दो माह में जापान, बर्मा, चीन, थाइलैंड, अमेरिका आदि देशों से 250 लोग धनबाद लौटे हैं। स्वस्थ्य विभाग के पास 148 लोगों के लौटने की सूचना है। इनमें 113 लोगों को पूरी तरह से क्वारंटाइन में रखा गया था। इनमें 72 लोग की क्वारंटाइन अवधि अप्रैल के प्रथम सप्ताह में समाप्त होगी। धनबाद सदर क्षेत्र में सबसे अधिक 42 लोग क्वारंटाइन में है। अमेरिका से लौटे आइएसएम के एक पेट्रोलियम इंजीनियर कहते हैं, विदेश से लौटने पर पूरी तरह से क्वारंटाइन नियम का पालन किया। लोगों को इससे भयभीत होने की जरूरत नहीं है। इनका क्वारंटाइन 26 मार्च को समाप्त हुआ है। इसी तरह अमेरिका से लौटे जमाडोबा के एक व्यक्ति 30 मार्च तक होम क्वारंटाइन में हैं। चिकित्सीय निगरानी में वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और नियमित जांच प्रक्रिया से गुजर रहें हैं। विदेश से यात्रा कर लौटे लोगों ने बताया कि कोरोना को लेकर पहले भय लग रहा था, लेकिन बाद में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि डरने की कोई बात नहीं है। घर पर क्वारंटाइन रहें। किसी तरह स्वस्थ्य संबंधी गड़बड़ी होने पर विभाग को सूचना विभाग दें। वैसे विभाग की ओर से नियिमत जांच की जा रही है।

loksabha election banner

क्वारंटाइन में रहे लोग से बातचीत :-

मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं। स्वस्थ्य विभाग ने नियमित जांच कर डाटा तैयार किया है। अमेरिका दौरा करने के बाद धनबाद लौटा तो इसका सूचना प्रशासन की दी। 15 दिन क्वारंटाइन पूरा किया। यह एक स्वास्थ्य जांच प्रक्रिया है। सामान्य प्रक्रिया है। साफ सफाई के साथ जो नियम है उसका पालन इस दौरान करना होता है।

- जे लायक, आइएसएम पेट्रोलियम इंजीनियर

...........

अमेरिका से लौटने के बाद क्वारंटाइन में हूं। स्वस्थ्य हूं। किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। पहले लोगों ने कई तरह की अफवाह फैलाई। यह गलत है। कोरोना को लेकर अफवाह से बचना चाहिए। यात्रा कोई भी कर सकता है। लौटकर आते हैं तो समाज के लोगों को भी समझने की जरूरत है।

- तनमय मुखर्जी, शोधकर्ता, जामाडोबा

..........

वर्जन :::::::

क्वारंटाइन से घबराने की जरूरत नहीं है। स्वस्थ्य जांच की प्रक्रिया है। कोरोना वायरस से बचाव जागरूकता है। सभी लोगों को दूरी बनाकर रखने की जरूरत है। गाइड लाइन तय कर दिए गए है। हर आने जाने वाले लोगों को स्वास्थ्य विभाग या जिला प्रशासन को अवश्य सूचना देनी चाहिए।

- डॉ. गोपाल दास, सिविल सर्जन धनबाद।

-------------------

विदेश से आए इतने लोग क्वारंटाइन में

प्रखंड संख्या

धनबाद : 42

झरिया 16

बलियापुर 7

गोविदपुर 4

निरसा 3


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.