Move to Jagran APP

Jagran Impact: सुरक्षित घर भेजी गई धनबाद में चार दिन से फंसी कोलकाता की लड़की, CM के ट्वीट पर DC ने की मदद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्वीट के बाद धनबाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने तुंरत स्टेशन पर जाकर लड़की से संपर्क किया।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 26 Mar 2020 05:18 PM (IST)Updated: Thu, 26 Mar 2020 05:18 PM (IST)
Jagran Impact: सुरक्षित घर भेजी गई धनबाद में चार दिन से फंसी कोलकाता की लड़की, CM के ट्वीट पर DC ने की मदद
Jagran Impact: सुरक्षित घर भेजी गई धनबाद में चार दिन से फंसी कोलकाता की लड़की, CM के ट्वीट पर DC ने की मदद

धनबाद [ जागरण स्पेशल ]। India Lockdown के कारण धनबाद में चार दिनों से फंसी कोलकाता की लड़की आनंंदिता को सुरक्षित उसके घर पहुंचा दिया गया है। अलेप्पी-धनबाद अलेप्पी एक्सप्रेस से लड़की धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंची थी। सभी यात्री ट्रेनों के परिचालन को रोक दिए जाने के बाद वह धनबाद स्टेशन पर ही फंस गई थी।

loksabha election banner

वह रेलवे स्टेशन पर इधर-उधर भटक रही थी। लॉकडाउन के कारण यात्रियों से खाली रेलवे स्टेशन पर सिर्फ भिखारी और पागल ही बच गए हैं। उन्हीं के बीच रहने को लड़की मजबूर थी। यह खबर बुधवार को Jagran.com पर चली। इसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गंभीरता से लिया। लड़की को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए धनबाद के उपायुक्त अमित कुमार को ट्वीट किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्वीट के बाद धनबाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने तुंरत स्टेशन पर जाकर लड़की से संपर्क किया। गुरुवार 3.30 बजे भोर में लड़की को बस पर बैठाकर कोलकाता भेजा गया। इससे पहले उसके लिए खाने-पीने की भी व्यवस्था की गई। 

यह भी पढ़ें- चार दिनों से धनबाद में फंसी कोलकाता की लड़की, CM के ट्वीट पर रेस हुआ प्रशासन

उपायुक्त अमित कुमार ने रिट्वीट कर मुख्यमंत्री को यह जानकारी दी कि लड़की कोलकता भेज दी गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.