दुकानदारों को दी हिदायत, दुकानों में भीड़ न लगाएं
कोरोना वायरस को लेकर झारखंड में 31 मार्च तक लॉक डाउन की घोषणा से लोगों में खलबली मच गई। झरिया पुलिस ने शाम को शहर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को जागरूक किया। अभियान का नेतृत्व सिदरी के डीएसपी अजीत कुमार सिन्हा झरिया के सीओ राजेश कुमार व झरिया थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह कर रहे थे।
झरिया : कोरोना वायरस को लेकर झारखंड में 31 मार्च तक लॉक डाउन की घोषणा से लोगों में खलबली मच गई। झरिया पुलिस ने शाम को शहर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को जागरूक किया। अभियान का नेतृत्व सिदरी के डीएसपी अजीत कुमार सिन्हा, झरिया के सीओ राजेश कुमार व झरिया थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह कर रहे थे। अधिकारियों ने अभियान के दौरान लोगों से कहा कि जरूरत के सामानों की दुकान खुले रहेंगे। गैर जरूरी दुकानों को अभी बंद रखा जाएगा। किराना दुकानदारों को हिदायत देते हुए कहां कि दुकान में लोगों का हुजूम न लगाएं। दुकान में एक एक कर के लोगों को सामान दें। अधिक ऊंची दर पर सामान बेचनेवालों पर कार्रवाई की जाएगी। झरिया के थानेदार ने बताया कि झरिया में सब्जी, दाल, दलहन, दवा, फल दूध जैसे आवश्यक दुकानें ही खोलने के आदेश जारी हुए हैं। अन्य दुकानें नहीं खुल सकते हैं। कई दुकानदारों को समझाकर उनकी दुकानें बंद कराई गई।