Move to Jagran APP

Covid-19: नगर निगम ने तेज की कोरोना वायरस से जंग, दमकल से धनबाद में सैनिटाइजेशन शुरू

नगर निगम ने अग्निशमन विभाग से सहयोग लिया। यहां से दो गाडिय़ां ली गई हैं। अग्निशमन की गाडिय़ों में जेट स्प्रे और फॉगिंग तीनों की सुविधा है। निगम फिलहाल स्प्रे और फॉगिंग का इस्तेमाल क

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 23 Mar 2020 03:15 PM (IST)Updated: Mon, 23 Mar 2020 05:13 PM (IST)
Covid-19: नगर निगम ने तेज की कोरोना वायरस से जंग, दमकल से धनबाद में सैनिटाइजेशन शुरू
Covid-19: नगर निगम ने तेज की कोरोना वायरस से जंग, दमकल से धनबाद में सैनिटाइजेशन शुरू

धनबाद, जेएनएन। कोरोना वायरस के कारण सरकार ने 31 मार्च तक लॉकडाउन घोषित कर दिया है। इस वायरस से बचाव के लिए सरकार के निर्देश के आलोक में नगर निगम ने पूरे शहर को सैनिटाइज करने का खाका तैयार कर लिया है। इसमें अग्निशमन विभाग की मदद से सोमवार को अत्यधिक भीड़ वाले इलाकों को सैनिटाइज करने का काम शुरू किया गया। सिटी सेंटर से मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप और नगर निगम के पदाधिकारियों ने इसकी शुरुआत की। नगर निगम सुबह सात से रात दस बजे नगर निगम क्षेत्र को सैनिटाइज करेगा। इससे पहले मेयर ने सभी पांचों अंचल सिंदरी, झरिया, कतरास, छाताटांड़ और धनबाद के कार्यपालक पदाधिकारियों, सिटी मैनेजर एवं सुपरवाइजर के साथ आपात बैठक की। शहर को सैनिटाइज करने के लिए आवश्यक निर्देश दिया। सिर्फ सैनिटाइज ही नहीं बल्कि फॉगिंग और जंगल-झाडिय़ां काटने का भी निर्देश दिया।

loksabha election banner

मेयर ने कहा अभी प्रत्येक वार्ड में एक-एक हैंड मशीन स्प्रे कर रही है। यह बढ़ाकर पांच-पाच किया जाए। जल्द से जल्द हैंड स्प्रे मशीन, लगभग दो हजार किलो ब्लीचिंग पाउडर और फॉगिंग लिक्विड की खरीदारी करने का निर्देश दिया।  

ऐसे होगा शहर सैनिटाइज

शहर को सैनिटाइज करने के लिए नगर निगम ने अग्निशमन विभाग से सहयोग लिया है। यहां से दो गाडिय़ां ली गई हैं। अग्निशमन की गाडिय़ों में जेट, स्प्रे और फॉगिंग तीनों की सुविधा है। निगम फिलहाल स्प्रे और फॉगिंग का इस्तेमाल कर रहा है। शहर को सैनिटाइज करने के लिए एक हजार लीटर पानी में 50 किग्रा ब्लीचिंग पाउडर मिलाकर हाइड्रोक्लोराइड के समकक्ष सॉल्यूशन तैयार किया गया है। यह कारगर होगा।

राह चलती बाइक-कार और सब्जी बाजार भी किए गए सैनिटाइज

वैसे तो पूरे निगम क्षेत्र को सैनिटाइज करना है। लेकिन भीड़-भाड़ वाले इलाकों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाओं पर अधिक फोकस किया जा रहा है। इसमें बरटांड़ बस स्टैंड, धनबाद रेलवे स्टेशन, हीरापुर सब्जी-पार्क मार्केट, पुराना बाजार, कोर्ट मोड़ परिसर, सभी तरह के सरकारी विभाग एवं प्रतिष्ठान शामिल हैं। सरकारी विभागों में लोगों का आना जाना अधिक रहता है, इसलिए यहां के दरवाजों से लेकर खिड़कियों तक को सैनिटाइज किया गया। जो दुकानें खुली रहीं उनपर भी स्पे्र किया गया। सिर्फ यही नहीं सड़कों पर निकली बाइक, कार, ऑटो, सामान ढोने वाले वाहनों को भी सैनिटाइज किया गया। इस काम में अग्निशमन विभाग की दो गाडिय़ां लगाई गई हैं। 

यह भी पढ़ें- Coronavirus आया तो डरा रही साठ के दशक की महामारी की याद, धनबाद में दो हजार लोगों की गई थी जान; जानिए

शहर के कई इलाकों में हुई फॉगिंग

सोमवार को युद्धस्तर पर कई इलाकों में फॉगिंग की गई। इसमें पुराना बाजार, बैंक मोड़ और मटकुरिया का इलाका शामिल था। इसके लिए दो बड़ी फॉगिंग गाडिय़ों और चार फॉगिंग बाइक लगाई गई। हर दो शिफ्ट में आठ से दस घंटे फॉगिंग भी होगी। हर दिन प्रत्येक छह वार्ड में दोपहर दो से सायं पांच बजे तक फॉगिंग करनी है। सभी पदाधिकारियों को रोस्टर बनाकर फॉगिंग करने का निर्देश दिया गया है। 

सोमवार को धनबाद शहर को सैनिटाइज किया गया। झरिया और सिंदरी में भी अग्निशमन विभाग की गाडिय़ां लेकर सैनिटाइज का काम मंगलवार से शुरू हो जाएगा। सुबह सात से रात दस बजे शहर का हर इलाका सैनिटाइज होगा। यह काम अगले आदेश तक जारी रहेगा। सभी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया जा चुका है। सैनिटाइजिंग के काम में दो सुपरवाइजर, निगम के पांच लेबर और अग्निशमन विभाग के दो कर्मचारी लगाए गए हैं। यदि किसी चीज की कमी हो रही है तो उसकी खरीदारी करने का भी निर्देश दिया गया है। 

- चंद्रशेखर अग्रवाल, मेयर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.