बरवाडीह में घर तोड़ने गए अधिकारियों का विरोध
राजगंज सिक्स लेन निर्माण के लिए शनिवार को बरवाडीह में अधिग्रहित एक दर्जन घरों को तोड़
राजगंज : सिक्स लेन निर्माण के लिए शनिवार को बरवाडीह में अधिग्रहित एक दर्जन घरों को तोड़ने पहुंचे अधिकारियों को ग्रामीणों का विरोध का सामना करना पड़ा। पूर्वाह्न करीब 11 बजे एनएचएआइ के अधिकारी पोकलेन मशीन लेकर गांव में पहुंचे थे। एनएचएआइ ने जिला प्रशासन को घरों को तोड़ने की जानकारी दे दी थी। इस बाबत सीओ राजेश कुमार एवं सीआई विजय कुमार महतो को दंडाधिकारी नियुक्त किए गए थे। स्थानीय पुलिस सहित जिला से पुरुष एवं महिला बल को मौके तैनात किया गया था। रैयतों ने घर व जमीन की मुआवजा नहीं मिलने से पहले घरों को तोड़ने का विरोध किया। महिलाओं ने मशीन के आगे आकर विरोध किया। इसके बाद प्रशासन की कार्रवाई सोमवार तक टाल दी गई। विरोध करनेवालों में धनंजय महतो, सीताराम महतो, लक्ष्मण महतो, गोपाल महतो, धनंजय कुमार महतो, दिलीप महतो, शंभू महतो, सुरजी माझियाइन, रोबनी देवी आदि शामिल थे।