Move to Jagran APP

रामराज मंदिर की अलौकिक छटा से महक रही चिटाही की फिजा

कतरास रामराज मंदिर को लेकर झारखंड के मानपटल पर चर्चित बाघमारा के चिटाही गांव में प्रभु श्रीराम की जयकारे हो रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 03:00 AM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 06:20 AM (IST)
रामराज मंदिर की अलौकिक छटा से महक रही चिटाही की फिजा
रामराज मंदिर की अलौकिक छटा से महक रही चिटाही की फिजा

कतरास: रामराज मंदिर को लेकर झारखंड के मानपटल पर चर्चित बाघमारा के चिटाही गांव में प्रभु श्रीराम की जयकारे हो रही है। मंदिर की भव्यता और उससे निकल रही रंग बिरंगी रोशनी चिटाही की फिजा ही बदल दी है। भव्य कलश यात्रा के साथ सोमवार से शुरू हुए मंदिर के पहले वार्षिकोत्सव एवं श्रीराम महायज्ञ में ना सिर्फ धनबाद बल्कि झारखंड के अलावा बिहार व बंगाल के विभिन्न हिस्से से रामभक्त पहुंच रहे हैं। मंगलवार को अहले सुबह से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना जाना शुरू हो गया। जैसे जैसे दिन चढते गया वैसे वैसे यज्ञ स्थल की परिक्रमा करने वालों की संख्या बढती चली गई। देर शाम तक धनबाद सहित दूसरे जिले के श्रद्धालु यज्ञ स्थल का परिक्रमा व मंदिर में स्थापित देवी देवताओं के समक्ष दंडवत करते नजर आए। अयोध्या से आए विद्वान पंडितों की टोली ने मुख्य यजमान विधायक ढुलू महतो एवं उनकी पत्नी सावित्री देवी, माता रुकवा देवी, भाई रामचंद्र महतो, भरत महतो, लक्षमण महतो सहित परिवार के सभी सदस्यों द्वारा देवी देवताओं का आह्वान कराकर उनको स्थापित किया गया। इस पूजन में गांव के अन्य लोगों ने सपत्नी भाग लिया। पंडितों ने यजमानों को मंडप प्रवेश किया। पंचाग पूजन के साथ महायज्ञ शुरू हो गया। वैदिक मंत्रोच्चारण से चिटाही का माहौल अध्यात्मिक हो गया है। यूपी के विद्वान पंडित राजेंद्र प्रसाद शास्त्री सहित आचार्य यज्ञ को संपन्न करा रहे हैं। रामायण पाठ, चंडी पाठ व वैदिक मंत्रोच्चार पूरा गांव में गूंजता रहा। विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो, गौरचंद बाउरी, मुकेश झा, भरत शर्मा, पंकज गुप्ता, बबलू बनर्जी, गौतम गोस्वामी, श्यामकिशोर कल्लू, मुखिया मनोज चौहान, अनिष महतो, संजय रवानी, बिटू चौहान, अजय साह सहित कई व्यवस्था व श्रद्धालुओं की सुविधा में लगे दिखे। रात में मुबई के मशहूर भजन गायिका तृप्ति शक्या ने भजनों प्रस्तुतिकर प्रभु श्रीराम की भक्ति भावना का अविरल गंगा बहा दिया। === श्रीराम के प्रति दिखी असीम श्रद्धा : मंदिर प्रांगण में देवी देवताओं के समक्ष कोई दंडवत कर रहा है तो कोई यादगार के लिए सेल्फी ले रहा था। कोई मंदिर की कलाकृतियों को निहार रहा था। छोटे बड़े कई महिला पुरूष का यह हाल था। आयोजन समिति के द्वारा महाभंडारा की व्यवस्था की गयी है, जहां काफी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करते नजर आए। === मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडाल व बाहर में मेला लगा हुआ है, जहां विभिन्न प्रकार के खेल तमाशा का लोग आनंद उठाते नजर आए। खान पान की दुकानों के अलावा घरेलु उपयोग में आने वाली लोहे के सामान सहित कई दुकानें सजी है। === सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध : मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की ठोस व्यवस्था की गयी। सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है तथा कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहां बरोरा थानेदार विनोद शर्मा सहित अन्य कई पुलिस अधिकारी व दर्जनों जवान मौजूद देखे गए, जो पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है। बुधवार को आयोजन : सुबह अरणी मंथन, अग्नि स्थापना व मंडप पूजन, शाम में मशहूर भजन गायक लखवीर सिंह लक्खा भजन प्रस्तुत करेंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.