Move to Jagran APP

रागिनी सिंह ने किया रघुवर का भव्य स्वागत; मिला सीएम की सौगात, झरिया में बनेगा न्यू टाउनशिप Dhanbad News

CM Raghubar Das ने कहा कि झरियावासियों को घबराने की जरूरत नहीं है। झरिया में अब न्यू टाउनशिप बनाकर सभी को घर युवाओं को रोजगार व सभी सुविधाओं के साथ बसाया जाएगा।

By Sagar SinghEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 11:41 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 11:45 PM (IST)
रागिनी सिंह ने किया रघुवर का भव्य स्वागत; मिला सीएम की सौगात, झरिया में बनेगा न्यू टाउनशिप Dhanbad News
रागिनी सिंह ने किया रघुवर का भव्य स्वागत; मिला सीएम की सौगात, झरिया में बनेगा न्यू टाउनशिप Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। झरिया उजड़ने की बात से झरियावासियों को घबराने की जरूरत नहीं है। जब तक यह रघुवर दास है। झरिया अब न्यू झरिया व नया झरिया बनेगा। न्यू टाउनशिप बनाकर सभी को घर, युवाओं को रोजगार व सभी सुविधाओं के साथ बसाया जाएगा। उक्त बातें चासनाला मोड़ स्थित जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास (CM Raghubar Das) ने सभा को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार है। ऊपर वाले के बाद दूसरा झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता ही हमारा भगवान है। हमारी सरकार पूर्ण ईमानदारी से जनता की सेवा कर रही है। भाजपा के समर्थित कार्यकर्ताओं जो नए भारत व नए झारखंड में लगे हैं। उन्हें सैल्यूट करता हूं। उन्हें देवतुल्य कार्यकर्ता मानता हूं। जिनकी मेहनत के कारण ही भाजपा देश व राज्यों की सरकार में है।

राष्ट्रवाद, भारत माता की बात करने वाला ही करेगा राजनीति

उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 व 35ए को 56 इंच सीना वाले प्रधानमंत्री ने समाप्त कर दिया। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए रघुवर ने कहा कि भ्रष्ट कांग्रेसियों ने 67 साल राज्य किया। आज विपक्षी व राहुल गांधी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। Raghubar Das ने लोगों से अपील किया कि राष्ट्रविरोधियों का एक भी खाता झारखंड में नहीं खुलना चाहिए। कहा भारत में जो राष्ट्रवाद, भारत माता की बात करेगा वही राजनीति करेगा।

दिवाली में लक्ष्मी मां 'कमल' पर सवार होकर आएंगी

सीएम ने कहा कि दिवाली में लक्ष्मी मां कमल पर सवार होकर आती हैं। कमल से झारखंड में रोजी, रोटी, गरीबों के घरों को समृद्धशाली, स्वावलंबी व खुशहाल बनाना है। उन्होंने चासनाला व झरिया की जनता का आभार जताया।

रागिनी सिंह के नेतृत्व में हुआ रघुवर का भव्य स्वागत

झरिया विधायक संजीव सिंह (MLA Sanjeev Singh) की पत्नी व भाजपा नेता रागिनी सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में मौजूद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सीएम का भव्य स्वागत किया। एक तरफ 11 पंडितों ने एक साथ शंखध्वनि व मंत्रोच्चारण के साथ विजय तिलक लगाया। वहीं महिलाओ ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। मौके पर Ragini Singh ने कहा कि आज सुबह से कार्यकर्ता डटे हैं। इससे यह साबित हो गया कि चाहे कुछ भी हो आप हमारा साथ नहीं छोड़ेंगे। मैं पूरे यक़ीन से बोल सकती हूं कि आज विरोधियों को रात भर नींद नहीं आएगी।

लोगों के प्यार और आशीर्वाद से टूटेगा जेल का ताला

रागिनी सिंह ने कहा कि लोगों ने जो प्यार और आशीर्वाद दिया उससे जेल का भी ताला टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि संजीव सिंह भले ही चारदीवारी के अंदर है पर हजारों हजार उनके भाई रघुवर दास के स्वागत में खड़े हैं। एक-एक कार्यकर्ता संजीव सिंह है। कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास के नए आयाम लिख रही है।

भीड़ देख गदगद हुए रघुवर

मुख्यमंत्री रघुवर दास का चासनाला में दोपहर डेढ़ बजे कार्यक्रम था। चिलचिलाती धूप में भी कार्यकर्ता जमे रहे। काफी विलंब होने के कारण धीरे धीरे भीड़ छंटने लगी। तभी सैकड़ो समर्थक बाइक जुलूस की शक्ल में आकर मौजूद लोगों में उत्साह भर दिया। पांच घंटे इंतजार करने के बाद भी सभा में लोगों का हुजूम देखकर सीएम रघुवर गदगद हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.