Move to Jagran APP

जल शक्ति अभियान को भारतीय युवा सेवा वाहिनी की मिली ताकत, लगाए गए पांच हजार पाैधे Dhanbad News

मेयर ने कहा हर व्‍यक्‍ित को अपने जीवन में एक-एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। आज दतने बड़े स्‍तर पर पौधरोपण इस बात की ओर से इशारा करता है कि धनबाद के लोग जागरूक हो रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 12:22 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 12:22 PM (IST)
जल शक्ति अभियान को भारतीय युवा सेवा वाहिनी की मिली ताकत, लगाए गए पांच हजार पाैधे Dhanbad News
जल शक्ति अभियान को भारतीय युवा सेवा वाहिनी की मिली ताकत, लगाए गए पांच हजार पाैधे Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। भारतीय युवा सेवा वाहिनी की ओर से शनिवार को वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया। टेलीफोन एक्सचेंज रोड में सुबह नौ बजे एक साथ एक ही दिन सात हजार से अधिक पौधे रोपे गए। सबसे ज्यादा कपूर के पौधे लगाए हैं। इसके साथ ही नीम, पीपल, बरगद, बेल, आंवला, जामुन, अशोक के भी पौधे थे।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ ही धनबाद नगर निगम के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, धनबाद के उपायुक्त अमित कुमार, धनबाद रेल मंडल प्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, धनबाद नगर निगम के आयुक्त चंद्र मोहन कश्यप, जिला बीस सूत्री के उपाध्यक्ष इंद्रजीत महतो, वरिष्ठ मंडल अभियंता वीके सिंह, आरपीएफ कमांडेंट हेमंत कुमार, मेयर की पत्नी वीणा अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक गोपालजी, भारतीय युवा सेवा वाहिनी के अध्यक्ष रुपेश सिन्हा ने शिकरत करते हुए पाैधे लगाए। इस दाैरान पाैधरोपण के प्रति लोगों का जुनून देखेत ही बनता था।
मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि धनबाद को हरा भरा बनाने में युवा वाहिनी का विशेष योगदान है। उन्होंने टेलीफोन एक्सचेंज रोड को पार्क के तौर पर विकसित करने की बात कही। डीआरएम ने भी रेलवे की जमीन की सफाई कर पौधारोपण करने की सराहना की।

उपायुक्त अमित कुमार ने कहा कि जल संरक्षण और वर्षा जल संरक्षण के लिए जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जल शक्ति अभियान में धनबाद देशभर में पहले स्थान पर चल रहा है। यह सब जनभागीदारी से ही संभव हुआ है। उन्होंने पाैधरोपण अभियान की सराहना करते हुए ऐसे अभियानों पर जोर दिया।


एसएसपी ने संस्था की तारीफ करते हुए कहा कि मैं शुरूआत में भी संस्था के पौधारोपण कार्यक्रम में आया था। संस्था के अध्यक्ष रुपेश सिन्हा ने सभी का आभार जताया।


मौके पर राजकमल, डीएवी, एसएसएलएनटी प्लस टू उवि के बच्चे, सुमंत मिश्रा, शंकर दयाल बुधिया, पार्षद राकेश राम, रामदेव महतो, डॉ. अविनाश कुमार, अनमोल झा, डॉ. विभाष सहाय, विक्रांत उपाध्याय, रमा सिन्हा, देवेन तिवारी, जीतू, सरोज शुक्ला, पिंटू झा, नीरज सिन्हा, सुमित, आदर्श, गौरव, अजयकांत सिन्हा, विजय चटर्जी, नम्रता गुप्ता, भारती श्रीवास्तव, राजेश पंडित, रंजीत महतो, सुरेश सिंह, अरविंद सिन्हा, अजय नारायण लाल, मृत्युंजय सिंह, विवेक सिन्हा, रोहित भारती उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.