Move to Jagran APP

Top Dhanbad News of the day, Tue, 11 September, 2019, भाजपा नेता पर चलती ट्रेन में हमला, चौकीदार से भिड़ा युवक गिरफ्तार, तीन अखाड़ा दल के खिलाड़ी आपस में भिड़़े। बेटियां बना रही पहचान, जल शक्ति अभियान तेज

भाजपा नेता पर चलती ट्रेन में हमला। बिना हेलमेट बाइक चला रहे चौकीदार से भिड़ा युवक गिरफ्तार। तीन अखाड़ा दल के खिलाड़ी आपस में भिड़़े। बेटियां बना रही पहचान। जल शक्ति अभियान तेज।

By SunilEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 06:17 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 06:17 PM (IST)
Top Dhanbad News of the day, Tue, 11 September, 2019, भाजपा नेता पर चलती ट्रेन में हमला, चौकीदार से भिड़ा युवक गिरफ्तार, तीन अखाड़ा दल के खिलाड़ी आपस में भिड़़े। बेटियां बना रही पहचान, जल शक्ति अभियान तेज
Top Dhanbad News of the day, Tue, 11 September, 2019, भाजपा नेता पर चलती ट्रेन में हमला, चौकीदार से भिड़ा युवक गिरफ्तार, तीन अखाड़ा दल के खिलाड़ी आपस में भिड़़े। बेटियां बना रही पहचान, जल शक्ति अभियान तेज

धनबाद, जेएनएन। भाजपा नेता विनय सिंह पर बुधवार को चलती ट्रेन में हमला हुआ। वह धनबाद-रांची इंटरसिटी ट्रेन से रांची जा रहे थे। दैनिक जागरण से बात करते हुए विनय ने कहा कि विधायक ढुलू महतो उनकी जान लेना चाहते हैं। बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे चौकीदार से भिड़ना एक युवक को मंहगा पड़ गया। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लोयाबाद के कर्बला मैदान में मोहर्रम खेल प्रदर्शन के दौरान तीन अखाड़ा दल के खिलाड़ी आपस में भिड़़ गए। इस घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए। यलांचल की बेटियां खेल के दम पर अपना पहचान बना रही हैं। वें क्रिकेट, वुशू, वालीबॉल एथलेटिक्स में लगातार नाम कमा रही हैं। जल शक्ति अभियान में नंबर वन स्थान हासिल करने के लिए देशभर के जिलों में होड़ लगी है। फिलहाल धनबाद नंबर वन पोजिशन पर है।

loksabha election banner

चलती ट्रेन में भाजपा नेता पर हमला

भाजपा नेता विनय सिंह पर बुधवार को चलती ट्रेन में हमला हुआ। वह धनबाद-रांची इंटरसिटी ट्रेन से रांची जा रहे थे। बोकारो स्टेशन से गाड़ी खुलते ही पांच की संख्या में अपराधियों ने हमला बोल दिया। सभी अपराधी राधागांव स्टेशन में गाड़ी के स्लो होने पर उतर कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सिंह को रेल पुलिस ने इलाज के लिए रिम्स रांची में भर्ती कराया है। दैनिक जागरण से बात करते हुए विनय सिंह ने बताया कि भाजपा विधायक ढुलू महतो उनकी जान लेना चाहते हैं। ट्रेन में सवार यात्रियों ने अगर विरोध नहीं किया होता तो ढुलू के गुंडे उनकी जान ले लेते। ढुलू चाहते हैं कि विस चुनाव से पहले उनके खिलाफ हाई कोर्ट में दायर दुष्कर्म की याचिका वापस ली जाय।

बिना हेलमेट बाइक चला रहे चौकीदार से भिड़ा युवक, गिरफ्तार

बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे चौकीदार से भिड़ना एक युवक को मंहगा पड़ गया। दरअसल, मंगलवार को अंकित अरोड़ा ने झरिया थाना मोड़ के पास चौकीदार छोटेलाल पासवान पूछ लिया कि सर, आप हेलमेट क्यूं नहीं पहने हैं, क्या ट्रैफिक नियम आम जनता के लिए ही हैं। इसी बीच देखते ही देखते लोगों का हुजूम वहां जुट गया। लोग ट्रैफिक नए नियम के खिलाफ नारेबाजी लगाने लगे। इसकी सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार ने कहा कि बाइक सवार अंकित नशे में धुत है। अधिकारियों का कहना था कि मुहर्रम को लेकर चौकीदार उक्त स्थान पर तैनात था। बाइक से गश्ती कर रहा था। अधिकारी हो या चौकीदार प्रशासन के सभी नियमों का पालन कर रहे हैं।

तीन अखाड़ा दल के खिलाड़ी आपस में भिड़़े

लोयाबाद के कर्बला मैदान में मोहर्रम खेल प्रदर्शन के दौरान तीन अखाड़ा दल के खिलाड़ी आपस में भिड़़ गए। तीनों दलों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में पारंपरिक शस्त्रों का जमकर इस्तेमाल हुआ। घटना में मो. राजा व मो. सोहराब अंसारी के सिर में गंभीर चोट आई है। दो लोगों का हाथ टूट गया तथा आधा दर्जन लोगों को हल्की चोट आई है। मारपीट से वहां अफरातफरी मच गई। भगदड़ में महिलाएं जहां तहां गिर पड़ीं।

कोयलांचल की बेटियां मैदान पर लिख रहीं मुकद्दर

कोयलांचल की बेटियां खेल के दम पर मैदान में अपना पहचान बना रही हैं। विशेषकर क्रिकेट, वुशू, वालीबॉल एथलेटिक्स में लगातार नाम कमा रही हैं। वें अपने खेल के दम पर स्पोटर्स टीचर से लेकर कोच के पद पर भी हैं। योग प्रशिक्षक कुसुम महतो, महिला एथलेटिक्स कोच सुजापा ठाकुर खेल के मैदान पर अपना मुकद्दर लिख रही हैं। दुर्गा, रूमा व सुनीता ने झारखंड महिला सीनियर क्रिकेट टीम में जगह बनाई है, तो सुजापा ठाकुर आइआइआटी आइएसएम में एथलेटिक्स की कोच हैं। वालीबॉल में साल्वी, प्रीति, निशि व नीतू सफलता की उड़ान भर रही हैं। झारखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम की सदस्य रूमा कुमारी महतो ने कहा कि साल 2011 से क्रिकेट खेलना आरंभ किया। क्रिकेट ही मेरा जुनून है। देश के लिए खेलना मेरा सपना है।

धनबाद में जल शक्ति अभियान तेज

जल शक्ति अभियान में नंबर वन स्थान हासिल करने के लिए देशभर के जिलों में होड़ लगी है। फिलहाल धनबाद नंबर वन पोजिशन पर है। हालांकि यह फाइनल नहीं है। जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से 15 सितंबर के बाद रैंकिंग जारी की जाएगी। इसे देखते हुए धनबाद ने अपना पोजिशन बरकार रखने के लिए जोर लगा दिया है। उपायुक्त अमित कुमार ने Save Water Contest की घोषणा की है। जल शक्ति अभियान एक जुलाई से 15 सितंबर तक चल रहा है। इसके तहत जल संरक्षण और वर्षा जल संरक्षण के लिए कार्य किए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.