Move to Jagran APP

धनबाद में शुरू हुआ जल शक्ति अभियान, जगह-जगह कार्यक्रम

जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए रविवार को पूरे जिले में एक साथ जल शक्ति अभियान की शुरुआत की गई।

By SunilEdited By: Published: Sun, 07 Jul 2019 01:23 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 01:23 PM (IST)
धनबाद में शुरू हुआ जल शक्ति अभियान, जगह-जगह कार्यक्रम
धनबाद में शुरू हुआ जल शक्ति अभियान, जगह-जगह कार्यक्रम

धनबाद, जेएनएन। जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए रविवार को पूरे जिले में एक साथ जल शक्ति अभियान की शुरुआत की गई। उपायुक्त अमित कुमार और उपविकास आयुक्त शशि रंजन ने निरसा के दुर्गापुर गांव में पौधरोपण किया और गांव वालों को इस अभियान की आवश्यकता के बारे में बताया। यह अभियान पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर एक साथ शुरू की गई है। हर स्तर पर नोडल अधिकारियों को तैनात किया गया है। पंचायत और वार्ड से लेकर विधायक और सांसद तक की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

loksabha election banner

सांसद ने की नदी महोत्सव की शुरुआत : निरसा के दुर्गापुर क्षेत्र स्थित दामोदर नदी के किनारे वन विभाग की ओर से रविवार को नदी महोत्सव मनाया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि सांसद पीएन सिंह के अलावा विधायक अरूप चटर्जी तथा डीएफओ सहित वन विभाग के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद थे। आज से नदी महोत्सव के साथ ही पौधरोपण की शुरुआत की गई। बराकर नदी के किनारे प्रति किलोमीटर 3000 पौधे लगाए जाएंगे। वही पूरे जिले में एक 11 लाख 60 हजार पौधरोपण किया जाना है। 

वर्षा जल संरक्षण रिचार्ज पिट के निर्माण के साथ अभियान शुरू : नगर निगम में वर्षा जल संरक्षण रिचार्ज पिट के निर्माण के साथ रविवार को जल शक्ति अभियान की शुरुआत हुई। 15 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में पौधरोपण, वर्षा जल संरक्षण रिचार्ज पिट का निर्माण, तालाबों में वर्षा जल संचयन समेत अन्य उपाय किए जाएंगे। मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि जल संचय जीवन संचय से जुड़ा हुआ है। स्वच्छ भारत अभियान की तरह यह एक जन आंदोलन बनेगा । अपर नगर आयुक्त संदीप कुमार ने बताया कि वर्षा के पानी से जमीन को रिचार्ज कर सकते हैं। निगम जल संचयन के लिए 15 सितंबर तक सभी वार्डों में अभियान चलाएगा। सभी सरकारी भवनों अनिवार्य रूप से वर्षा जल संरक्षण के लिए रिचार्ज पिट बनाए जाएंगे। बिना जल संरक्षण की व्यवस्था के नक्शा पास नहीं होगा।

रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर में पौधरोपण : वर्षा जल संरक्षण के लिए केंद्र सरकार के जल शक्ति अभियान को आगे बढ़ाने में सामाजिक संगठन भी आगे आ रही है । इसी क्रम में रविवार को वृहद पौधरोपण अभियान के तहत भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी धनबाद के परिसर में पौधे लगाए गए। इस मौके पर रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष डॉक्टर एके सिंह, सचिव कौशलेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष दिलीप सिन्हा, संयुक्त सचिव जितेंद्र अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य आशीष अग्रवाल, बेनजीर परवीन मुख्य रूप से उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.