Move to Jagran APP

IIT-ISM का बढ़ा क्रेज, बीटेक की सभी 952 सीटें फुल Dhanbad News

दूसरे राउंड में ओपनिंग रैंक 1619 तथा क्लोजिंग रैंक 10844 गया है। दूसरे राउंड का स्टेटस तीन जुलाई को जारी कर दिया गया।

By mritunjayEdited By: Published: Thu, 04 Jul 2019 10:35 AM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2019 10:35 AM (IST)
IIT-ISM का बढ़ा क्रेज, बीटेक की सभी 952 सीटें फुल Dhanbad News
IIT-ISM का बढ़ा क्रेज, बीटेक की सभी 952 सीटें फुल Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। IIT-ISM धनबाद में बीटेक की सभी 952 सीटें भर गई हैं। यहां तक सुपर न्यूमेररी तथा आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) कोटा तक फुल हो गया है।

prime article banner

देशभर में कुल 2,15, 861 छात्रों ने निबंधित किया था। वहीं 2,02,768 छात्रों ने च्वाइस भरा जबकि 13,093 छात्रों ने च्वाइस नहीं भरा। कुल 2,15, 861 छात्रों ने 107 संस्थानों में 2,24,89,623 च्वाइस भरा, जिसमें 23 आइआइटी, 31 एनआइटी, 25 ट्रिपल आइआइटी तथा 28 जीएफटीआइ शामिल हैं। वहीं पहली एलाटमेंट सूची तथा ओपनिंग व क्लोजिंग रैंक के बाद बुधवार को दूसरे राउंड का ओपनिंग क्लोजिंग तथा सीटें जारी की गई है।

दूसरे राउंड में ओपनिंग रैंक 1619 तथा क्लोजिंग रैंक 10844 गया है। दूसरे राउंड का स्टेटस तीन जुलाई को जारी कर दिया गया। वहीं, दूसरे राउंड के लिए छात्रों को चार से पांच जुलाई तक रिपोर्टिंग सेंटर पर रिपोर्टिंग, प्रमाण पत्रों की जांच तथा सीट एक्सेप्टेंस किया जाएगा।

दूसरे राउंड का ओपनिंग व क्लोजिंग रैंक  

 विषय             - ओपनिंग रैंक  - क्लोजिंग रैंक

- केमिकल इंजीनियरिंग -   5624       -  7745

- सिविल इंजीनियरिंग  -   6807     -  7959

- कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग - 1619    - 2713

- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग-  3189      - 5524

- इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग- 2755 - 4812

- इंजीनियरिंग फिजिक्स  -    6467       - 7913

- पर्यावरण इंजीनियरिंग -     7984       - 10822

- मेकेनिकल इंजीनियरिंग -   4719       - 6396

- मिनरल इंजीनियरिंग-      5304       - 10735

- माइनिंग इंजीनियरिंग -     6890       - 9610

- माइनिंग मशीनरी इंजीनियरिंग - 8540  - 10259

- पेट्रोलियम इंजीनियरिंग -    6060     - 7852

- मैथ एंड कंप्यूटिंग -       2897      - 3773

- अप्लाईड जियोलॉजी -    9772      - 10844

- अप्लाईड जियोफिजिक्स - 7862     - 10101


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.