Move to Jagran APP

जानिए भाजपा सांसद ने पत्नी संग छत पर झंडा फहरा विरोधियों को क्या संदेश दिया

भाजपा का राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम मेरा परिवार-भाजपा परिवार चल रहा है। इसके तहत सांसद पीएन सिंह ने अपने छत पर भाजपा का झंडा लहराया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी मीरा सिंह भी थीं।

By mritunjayEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 04:30 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 04:30 PM (IST)
जानिए भाजपा सांसद ने पत्नी संग छत पर झंडा फहरा विरोधियों को क्या संदेश दिया
जानिए भाजपा सांसद ने पत्नी संग छत पर झंडा फहरा विरोधियों को क्या संदेश दिया

धनबाद, जेएनएन। धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट के एक दर्जन दावेदार हैं। राजनीतिक परंपरा में भाजपा सांसद पीएन सिंह के शिष्य धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा ने भी गुरू के खिलाफ ही दावेदारी ठोक दी है। इसके बावजदू सिंह विचलित नहीं हैं। उन्होंने अपने विरोधियों और टिकट के दावेदारों को साफ संकेत दिया है कि वेे दूसरों के लिए आसानी से धनबाद लोकसभा क्षेत्र का मैदान छोड़ने वाले नहीं हैं। 

loksabha election banner

भाजपा का ध्वज विकास का प्रतीकः भाजपा का राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम 'मेरा परिवार-भाजपा परिवार' चल रहा है। इसके तहत धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने सोमवार को अपने छत पर भाजपा का झंडा लहराया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी मीरा सिंह भी थीं। और साथ में थे समर्थक। इस माैके पर सिंह ने कहा-यह भाजपा ध्वज प्रतीक है विकास का, विश्वास का और राष्ट्रवाद का। देश से समाप्त होते तुष्टिकरण, जातिवाद और परिवारवाद का। भाजपा हमारा परिवार है और भाजपा का ध्वज हमारी विचारधारा की प्रेरणा।

मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्पः सांसद के छत पर प्रेरणा रूपी ध्वज के समक्ष 2019 चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की प्रचंड विजय सुनिश्चित करने का सिंह और उनके समर्थकों नेे संकल्प लिया। उन्होंने कहा अभियान के तहत कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार की जनहित योजनाओं से लाभान्वित हुए परिवारों के घरों को शामिल करें। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितिन भट्ट, जयप्रकाश सिंह, मानस प्रसून, मिल्टन पार्थ सारथी, प्रीतपाल सिंह अजमानी, सुजीत झा, अरुण सिंह, रामजी मिश्रा, मौसम सिंह, उमेश सिंह, विजय ठाकुर, रवि मिश्रा, राजीव रंजन, अजय तिवारी, पप्पू गुप्ता, राजेंद्र सिंह उपस्थित थे।

दर्जन भर टिकट के दावेदारः झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पीएन सिंह की उम्र के आधार पर टिकट कटने की चर्चा है। वे धनबाद विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं। जबकि 2009 और 2014 में लोकसभा का चुनाव जीतकर दस साल से सांसद हैं। टिकट कटने की चर्चा के कारण धनबाद लोकसभा क्षेत्र से दर्जनभर टिकट के दावेदार हैं। इनमें राज्य के मंत्री सरयू राय, मंत्री अमर बाउरी, धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, बाघमारा के विधायक ढुलू महतो, धनबाद के विधायक राज सिन्हा, बोकारो के विधायक विरंची नारायण, झारखंड प्रदेश भाजपा प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. रीता वर्मा, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विनय सिंह प्रमुख हैं। धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा ने तो टिकट मिलने पर चुुनाव लड़ने का एलान भी कर दिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.