Move to Jagran APP

कुम्हार समाज को बढ़ानी होगी राजनीतिक भागीदारी : बाटुल

धनबाद : झारखंड में 32 लाख प्रजापति (कुम्हार) की संख्या है। हर चुनाव में यह समाज निर्णायक क

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 07:40 AM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 07:40 AM (IST)
कुम्हार समाज को बढ़ानी होगी राजनीतिक भागीदारी : बाटुल
कुम्हार समाज को बढ़ानी होगी राजनीतिक भागीदारी : बाटुल

धनबाद : झारखंड में 32 लाख प्रजापति (कुम्हार) की संख्या है। हर चुनाव में यह समाज निर्णायक की भूमिका अदा करता है, बावजूद इसके राज्य में एक भी सांसद नहीं हैं। झारखंड विधान सभा में भी भागीदारी नगण्य है। कुम्हार समाज की राजनीतिक भागीदारी बहुत कम है। समाज के अंदर राजनीतिक चेतना बढ़ानी होगी। उक्त बातें शनिवार को न्यू टाउन हॉल में झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ के अधिकार महाजुटान के दौरान बेरमो विधायक सह संरक्षक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहीं। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक विधान सभा में कुम्हारों की अच्छी खासी संख्या है, इसलिए इस समाज को अपने अंदर राजनीतिक चेतना जगानी होगी।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने कहा कि 2019 के चुनाव में जो पार्टी कुम्हारों को तीन संसदीय और 15 विधान सभा सीट देगी, कुम्हार उसी का साथ देंगे। जिन लोगों का संख्या बल नहीं है, उन्हें भाजपा तरजीह दे रही है। आने वाले चुनाव में कुम्हार अपनी दशा और दिशा तय कर मजबूती के साथ निर्णय लेंगे। वहीं, माटीकला बोर्ड के सदस्य ईश्वरचंद्र प्रजापति ने कहा कि समय बदल चुका है। कुम्हारों को अब कोई दिगभ्रमित नहीं कर सकता। मंच संचालन मुख्य संयोजक पप्पू पंडित और धन्यवाद ज्ञापन संजय पंडित ने किया। इस मौके पर शंकर प्रजपति, मोहन कुंभकार, डॉ. सर्वमंगला प्रसाद, प्रकाश कुमार, प्रयास कुंभकार, जितेंद्र पंडित, सोनू प्रजापति सहित भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.