महिलाओं सहित 16 ईसाई धर्म प्रचारक गिरफ्तार
- धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित व प्रलोभन देने वाले प्रचारकों को गुरुवार रात ग्रामीणों ने ब
जागरण संवाददाता, धनबाद/दुमका : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के फूलपहाड़ी गांव में गुरुवार की रात धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित करने एवं प्रलोभन देने वाले ईसाई धर्म प्रचारकों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था। शुक्रवार को पुलिस के स्तर से दिनभर पड़ताल के बाद रात को 25 धर्म प्रचारकों में से 16 पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
बताते चलें कि गुरुवार की रात प्रखंड के मलूटी पंचायत अंतर्गत फूलपहाड़ी गांव में 25 की संख्या में ईसाई धर्म प्रचारक धर्मातरण कराने की नीयत से पहुंचे थे। गांव पहुंचने के बाद इन्होंने ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर संदेश दिया। ग्रामीणों का कहना है कि संदेश देने के क्रम में धर्म प्रचारकों ने जाहेर थान एवं मांझी थान में शैतान के वास करने का प्रचार किया था। प्रचारकों का कहना था कि ग्रामीणों को जोहर थान व मांझी थान में पूजा बंद कर ईसाई धर्म अपना लेना चाहिए। ग्रामीणों को इसके लिए प्रलोभन भी दिया जा रहा था। इस संदेश को सुनकर ही आदिवासी समुदाय के ग्रामीण आक्रोशित हो गए सभी को बंधक बना लिया। शुक्रवार की सुबह सूचना मिलने पर शिकारीपाड़ा थाना के सहायक अवर निरीक्षक बाबूधन टुडू पूलिस बल के साथ फूलपहाड़ी गए और बंधक बनाए गए 25 धर्म प्रचारकों जिसमें 14 महिला 11 पुरुष शामिल थे को थाना ले आए। डीएसपी पूज्य प्रकाश की तफ्तीश के बाद ग्राम प्रधान रमेश मुर्मू के बयान पर 16 के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। कांड का अनुसंधानकर्ता पुलिस निरीक्षक रामपूजन ¨सह को बनाया गया है। पुलिस ने धर्म प्रचार के लिए इस्तेमाल में लाए जा रहे वाहन, ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं एक पेन ड्राइव जब्त किया है।
-------
इन पर दर्ज हुई प्राथमिकी
स्टेफन हेम्ब्रम गोड्डा, सपाई सोरेन, गोपाल टुडू, लोबिन सोरेन रामपुरहाट, वीरेंद्र हेंब्रम बालीडीह पाकुड़, लुखीराम मरांडी चंदनगड़िया शिकारीपाड़ा, प्रदीप किस्कू गोपीकांदर, शिवा मुर्मू फूलपहाड़ी, बुधन मरांडी, दुमका, मिरू सोरेन, कहा टुडू, मोनिका हेंब्रम, पानसूरी सोरेन, रानी सोरेन, रामपुरहाट, रासमुनी हेम्ब्रम, सुफला मरांडी, रामपुरहाट।