Move to Jagran APP

बीस सूत्री उपाध्यक्ष ने मोदी-रघुवर सरकार की गिनाई उपलब्धियां, 150 बने भाजपाई Dhanbad News

Dhanbad बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य इंद्रजीत महतो ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

By mritunjayEdited By: Published: Wed, 14 Aug 2019 11:12 AM (IST)Updated: Wed, 14 Aug 2019 11:12 AM (IST)
बीस सूत्री उपाध्यक्ष ने मोदी-रघुवर सरकार की गिनाई उपलब्धियां, 150 बने भाजपाई Dhanbad News
बीस सूत्री उपाध्यक्ष ने मोदी-रघुवर सरकार की गिनाई उपलब्धियां, 150 बने भाजपाई Dhanbad News
बरवाअड्डा, जेएनएन। भाजपा का सदस्यता अभियान जोरों पर है। अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए पार्टी के प्रमुख नेता और पदाधिकारी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की रघुवर सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रख रहे हैं। इसके बाद लोगों को भाजपा का सदस्य बनने के लिए अपील करते हैं।

सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बिराजपुर शिव मंदिर प्रांगण में बरवाअड्डा मंडल अध्यक्ष महेश महतो की अध्यक्षता में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें करीब 150 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य इंद्रजीत महतो ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर मधुकांत पांडेय, होरेन चौधरी, राजकिशोर महतो, गुड्डू चौधरी, वरुण चौधरी, जनार्दन पांडेय, भोलानाथ पांडेय, कुमार महतो, दिलीप दास, लोकेश चौबे, संजय मंडल, दुर्योधन मंडल, नवकिशोर पांडेय, उज्ज्वल पांडेय समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

loksabha election banner

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.