Move to Jagran APP

बीसीसीएल के सेवानिवृत्त कर्मी के खाते से उड़ाए 12 लाख 30 हजार

झरिया धर्मशाला रोड स्थित एसबीआइ बैंक झरिया बाजार शाखा से 12 लाख 30 हजार रुपये फर्जीवाड़ा होने का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है। बीसीसीएल से सेवानिवृत्त बरमसिया निवासी 62 वर्षीय चुन्नू सिंह को अपनी राशि गबन होने की जानकारी तब हुई जब वह बैंक में अपने खाता अपडेट कराने पहुंचा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 May 2021 10:22 PM (IST)Updated: Tue, 18 May 2021 10:22 PM (IST)
बीसीसीएल के सेवानिवृत्त कर्मी के खाते से उड़ाए 12 लाख 30 हजार
बीसीसीएल के सेवानिवृत्त कर्मी के खाते से उड़ाए 12 लाख 30 हजार

संवाद सहयोगी, झरिया : धर्मशाला रोड स्थित एसबीआइ बैंक झरिया बाजार शाखा से 12 लाख 30 हजार रुपये फर्जीवाड़ा होने का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है। बीसीसीएल से सेवानिवृत्त बरमसिया निवासी 62 वर्षीय चुन्नू सिंह को अपनी राशि गबन होने की जानकारी तब हुई, जब वह बैंक में अपने खाता अपडेट कराने पहुंचा। बैंक अधिकारी ने चुन्नू को बताया कि आपके खाते से लगभग साढ़े नौ लाख रुपये फरवरी माह 2020 में कई किस्तों में ट्रांसफर किया गया। चुन्नू के एफडी खाता से भी दो लाख 80 हजार रुपये भी उसी माह में उक्त खाते में ट्रांसफर किया गया है। जानकारी मिलते ही परिवार वाले बैंक परिसर पहुंचे। भुक्तभोगी ने बैंक अधिकारी को बताया कि मैंने किसी को पैसा निकालने को नहीं कहा है। चुन्नू व उनके परिवार के लोगों ने मामले की जानकारी झरिया थाना पुलिस को दी। पुलिस बैंक परिसर पहुंची। बैंक के अधिकारियों से लगभग एक घंटा तक पूछताछ की। बैंक के अधिकारी ने बताया कि उक्त राशि बैंक में पूर्व में कार्यरत शमसेर आलम के खाते में गया है। 13 फरवरी 2020 को दो लाख 50 हजार, 14 फरवरी 2020 को दो लाख, 15 फरवरी को पांच लाख व पेंशन राशि के माध्यम से दो लाख 80 हजार रुपये की अवैध रूप से निकासी कर शमसेर आलम के खाते में भेजा गया। चुन्नू ने आरोप लगाते हुए कहा कि बैंक कर्मियों की मिलीभगत से मेरी जमा पूंजी की अवैध रूप से निकासी कर ली गई है। गैस की सब्सिडी छानबीन से हुई मामले की जानकारी :

loksabha election banner

भुक्तभोगी चुन्नू सिंह की पुत्री रूपा सिंह ने कहा कि राशि निकासी की जानकारी फोन में एसएमएस के माध्यम से भी नहीं मिल रही थी। गैस की सब्सिडी राशि मैसेज आने से मामले की जानकारी हुई। लगभग एक साल से बैंक का पासबुक भी शमसेर अपने पास ही रखा था। कई बार मांगने के बाद भी बहाना बनाकर नहीं देता था। बैक परिसर में रहता है सूदखोरों का जमावड़ा :

बैंक परिसर में सूदखोरों का जमावड़ा आम बात है। सूदखोर अपने काम के लिए कर्मियों को दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था कराते हैं। दिन भर सूदखोरों का आनाजाना बैंक में लगा रहता है। चंद बैंक कर्मी की मिलीभगत से बैंक में आए ग्राहक सूदखोर के चंगुल में फंस जाते हैं। 30 सितंबर 2020 को बैंक काउंटर से गायब हुए थे तीन लाख 50 हजार : इसी बैंक से 30 सितंबर 2020 को कोयरीबांध निवासी संजय कुमार के तीन लाख 50 हजार काउंटर से गायब हो गया था। इसके बाद बैंक अधिकारी व पुलिस सीसीटीवी कैमरा को खंगाला। लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। जानकारों के अनुसार अभी तक भुक्तभोगी को गबन राशि की जानकारी नहीं मिली। मामले की जानकारी मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोषी को सजा मिलेगी।

- पंकज कुमार झा, झरिया थाना प्रभारी। मामला 2020 का है। चेक में हस्ताक्षर होने के बाद ही चेक से राशि ट्रांसफर की जाती है। चेक ट्रांसफर पर इनका हस्ताक्षर भी किया हुआ है। फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं।

- गोपाल कुमार, बैंक अधिकारी झरिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.