धनबाद रेलवे स्टेशन का मान बढ़ाएगा सामने लहराता 100 फीट फंचा तिरंगा
ए-वन श्रेणी के स्टेशनों में शुमार धनबाद के साथ एक और अध्याय जुड़ गया है। जंक्शन की पहचान अब झारखंड के 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज वाले पहले स्टेशन के रूप में होगी।
By Deepak PandeyEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 12:26 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 12:26 PM (IST)
जागरण संवाददाता, धनबाद: ए-वन श्रेणी के स्टेशनों में शुमार धनबाद के साथ एक और अध्याय जुड़ गया है। जंक्शन की पहचान अब झारखंड के 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज वाले पहले स्टेशन के रूप में होगी। गुरुवार को रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने इसकी सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली। शनिवार को स्थानीय सांसद पशुपति नाथ सिंह ध्वजारोहण करेंगे।
दरअसल, रेलवे ने देशभर के सभी ए-वन श्रेणी के स्टेशनों में ऐसी व्यवस्था करने का निर्देश दिया है, जिसके मद्देनजर महकमे ने स्टेशन के प्रवेश द्वार के ठीक सामने इसकी व्यवस्था की है।
दुधिया रोशनी की रहेगी व्यवस्था: यात्रियों में देश प्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की जा रही है। दिन के साथ-साथ रात में भी राष्ट्रीय ध्वज शान से लहराए और यात्री उसे देख सके, इसके लिए प्रकाश व्यवस्था भी की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें