चिरकुंडा, जेएनएन  : चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में अवैध वाटर कनेक्शन लेने वाले लोगों की अब खैर नहीं है। अवैध वाटर कनेक्शन लेने वाले लोगों के खिलाफ नगर परिषद कार्रवाई करेगा। चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय द्वारा नोटिस दिया जा रहा है।

अभी तक विभिन्न वार्डों में तकरीबन एक दर्जन लोगों को अवैध कनेक्शन का नोटिस भेजा गया है। नोटिस में कहा गया है कि जल्द से जल्द अवैध कनेक्शन लेने वाले पानी का वैध कनेक्शन करवा लें नही तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन ने बताया कि विभिन्न वार्डों में पानी का अवैध कनेक्शन करवाने वाले लोगों को नोटिस भेजा गया है। नोटिस के बाद भी अगर लोग वैध कनेक्शन नहीं कराते हैं तो फिर अंतिम नोटिस भेजा जाएगा। अगर उसके बाद भी लोग कनेक्शन को वैध नहीं कराते है तो वैसे लोगों को चिन्हित कर फाइन लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस किसी के घर में अवैध वाटर कनेक्शन पकड़ाया उनपर चार हजा फाइन लगाया जाएगा। व्यवसायिक प्रतिष्ठान में अवैध पानी का कनेक्शन पकड़ाने पर 10 हजार रुपया फाइन लगाया जाएगा।