खुशखबरी; आदिवासियों के धार्मिक स्थल लुगु बुरु घंटाबाड़ी को पर्यटन के तौर पर विकसित करने के लिए खर्च होंगे 10 करोड़
बेरमो के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आदिवासियों के ंंकपअंेपलुगूबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ा पर्यटन के जैसे विकसित करने के लिए झारखंड सरकार 10 करोड़ रुपये इसमें खर्च करेगी। यह घोषणा लुगूबुरु का निरीक्षण करने आए परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने कही।
By Atul SinghEdited By: Published: Wed, 21 Jul 2021 05:29 PM (IST)Updated: Wed, 21 Jul 2021 05:59 PM (IST)
संवाद सहयोगी, ललपनिया (बेरमो): बेरमो के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आदिवासियों के धार्मिक स्थल लुगु बुरु घंटाबाड़ी को पर्यटन के जैसे विकसित करने के लिए झारखंड सरकार 10 करोड़ रुपये खर्च करेगी। यह घोषणा लुगूबुरु का निरीक्षण करने आए परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने की।
लुगूबूरु की खुबसूरती केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी विख्यात है। हर वर्ष लाखों की संख्या में लोग यहां आते रहे है। पिछले वर्ष का आयोजन कोरोना की भेंट चढ़ गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें