कुएं में डूबकर रिक्शा चालक की मौत
देवघर : कुएं में डूबने से शहर के ¨सघवा मोहल्ला निवासी पांचू पुजहर (25 वर्ष) की मौत हो गई।
देवघर : कुएं में डूबने से शहर के ¨सघवा मोहल्ला निवासी पांचू पुजहर (25 वर्ष) की मौत हो गई। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पत्नी गुणा देवी ने बताया कि शादी के बाद से वह ¨सघवा स्थित ससुराल में ही रहता था। यहां रहकर रिक्शा चलाता था। उसे शराब पीने की लत थी। वह अक्सर शराब के नशे में ही घर आता था। रोजाना की तरह शनिवार रात करीब आठ बजे वह नशे की हालत में घर पहुंचा। उसी हालत में वह बाथरूम के लिए घर से बाहर निकला। लड़खड़ाते कदम से वह घर के समीप कुएं के पास चला गया और डूब गया। काफी देर बाद वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन की गई लेकिन कहीं से कुछ भी पता नहीं चला। कुछ लोग सुबह कुएं में पानी भरने गए तो शव देखा। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एएसआइ रामानुज ¨सह दलबल घटनास्थल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को शव सौंप दिया । इस घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।